{"_id":"315a1bf26d73fb8c242027f1436c4afa","slug":"tehsil-day-dm-officers-pulled-the-late-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस : डीएम ने देर से आए अफसरों को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस : डीएम ने देर से आए अफसरों को निकाला
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 20 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में देर से आए विभिन्न विभागों के अफसरों को जिलाधिकारी ने
विज्ञापन
फटकार लगाते हुए कक्ष से बाहर निकाल दिया। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि
लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही मातहतों को काम के रवैये में
सुधार लाने के आदेश दिए। इस दौरान 100 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से आठ का
मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
सदर तहसील में मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचाययत के कर निरीक्षक, एक्सईएन पीडब्लूडी, जल प्रबंधन के कर्मचारी और अल्पसंख्यक कल्याण एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी के विलंब से आने पर डीएम ने इनको फटकार लगाते हुए कक्ष से बाहर निकाल दिया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि लेट आने वाले मातहतों को घुसने नहीं दिया जाएगा।
रेलवे रोड के लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर कब्जा किए जाने की शिकायत की। डीएम ने ईओ पीके श्रीवास्तव को मौके पर जाकर अतिक्रमण हटवाने के आदेश दिए। टीटू यादव, सुशील कुमार, प्रिया राजपूत, अर्जुन शाक्य और मोहिनी आदि ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2013-14 में कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। मानदेय अभी तक नहीं मिला है। इस पर डीएम ने पीओ
सियाराम सचान से जवाब तलब किया। पीओ डूडा ने कहा कि सभी प्रशिक्षुओं ने बैंक खाते की प्रतियां जमा नहीं की हैं। इस अवसर पर सीडीओ एसएन शुक्ल, सीएमओ डा. राकेश कुमार और एसडीएम सदर सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार एडीएम मनोज सिंघल की अध्यक्षता में 98 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से 12 का निस्तारण किया गया। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी अजीत सिंह ने प्रधानपति के भाई पर कंडों के ढेर में
आग लगाने का आरोप लगाया। बताया कि जान से मारने की धमकी भी दी गई। मुडौल गांव के शैलेंद्र कुमार ने कहा कि ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर ग्राम विकास निधि व मनरेगा का रुपया हड़पने की कोशिश की। इन्हाेंने फर्जी कामों की सूची देकर सक्षम अधिकारी से जांच कराने की मांग की। अरियारा निवासी रामबक्स ने गांव की महिलाओं पर पुत्री के साथ गाली गलौज और मना करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया।
बाबा रूप किशोर के साथ आए कंपिल क्षेत्र के गांव सूरजपुर मढ़िया के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, मंदिर पर हैंडपंप और बिजली कनेक्शन न होने की शिकायत की। तहसील दिवस में नवागंतुक एसडीएम अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार शेख आलम गीर, सीओ एके रावत, एसडीओ विद्युत जेराम आदि मौजूद रहे।
अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार कई विभागों के अफसर और कर्मचारी तहसील दिवस से नदारद रहे। उप जिलाधिकारी ने कार्रवाई के लिए डीएम को लिखा है। यहां मात्र आठ फरियादी आए जबकि दो लोगों को न्याय मिल सका। उप जिलाधिकारी लालजी मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील दिवस में मत्स्य विभाग के एके शुक्ल, ग्राम पंचायत अधिकारी मुनीश यादव,
अभय प्रताप सिंह, सुरेशचंद्र पाल, सहकारिता विभाग के शैलेंद्र त्रिपाठी, एडीओ भइयनलाल निरंजन, वन क्षेत्राधिकारी ओमकार सिंह, क्षेत्राधिकारी कालूराम दोहरे, एडीओ पंचायत शैलेंद्र त्रिपाठी, जेई आरईएस दशरथ सहानी, जेई जल निगम सर्वेश कुमार और जेई नलकूप रूप किशोर नदारद रहे। उप जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने इन सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
रोशनलाल अवस्थी ने रास्ते से बिजली का खंभा हटाने, बेचेपट्टी के विजय प्रकाश तिवारी ने बिजली कनेक्शन करवाए जाने की गुहार लगाई। गांव अहिलामई के विजय पाल ने कनेक्शन कटा होने के बावजूद बिजली का बिल आने की शिकायत की। मात्र आठ फरियादी आए।
इनमें से दो को मौके पर राहत दी गई। इस अवसर पर तहसीलदार विनोद जोशी, एसडीओ विद्युत गौरव कुमार, एडीओ समाज कल्याण विपिन अवस्थी, एडीओ कृषि रामनंदनलाल, एबीआरसी प्रदीप चतुर्वेदी और पूर्ति निरीक्षक राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
खंड विकास अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
अमृतपुर। गांव करनपुरदत्त में खराब पड़े हैंडपंप को ठीक दिखाकर रिपोर्ट भेजने के मामले में उप जिलाधिकारी लालजी मिश्र ने खंड विकास अधिकारी देवेंद्र चौहान और ग्राम पंचायत अधिकारी अभय प्रताप सिंह से स्पष्टीकरण तलब किया है। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि गांव करनपुरदत्त में लगा हैंडपंप ठीक भी नहीं हुआ और उसकी झूठी रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई। ।
लेखपाल प्रभारी का पद संभालने से कतरा रहे
तहसील सदर में प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद लेखपाल प्रभारी पद संभालने से कतरा रहे हैं। इससे आय, जाति व सामान्य प्रमाण पत्र जारी करने का कार्य ठप है। बीते दिनों प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़ा का खुलासा होने पर स्वान कक्ष प्रभारी विजय पाल और राहुल सिंह से प्रभार छीन लिया गया था।
उप जिलाधिकारी नेउनके स्थान पर लेखपाल अजीत द्विवेदी की नियुक्ति के आदेश दिए थे। लेकिन वह पदभार संभालने से कतरा रहे हैं। लेखपाल ने बताया कि आदेश प्राप्त हुआ है लेकिन जब तक पिछला डाटा दुरुस्त नहीं होगा, तब तक वह चार्ज नहीं संभालेंगे।