फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teenager shot dead by three friends over a dispute over giving

फर्रुखाबाद: लेन देने के विवाद में तीन दोस्तों ने किशोर की गोली मार कर हत्या कर दी

Fri, 10 Sep 2021 12:46 AM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रुखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रुखाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 10 Sep 2021 12:46 AM IST
सार

मोहम्मदाबाद के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी सुरेश यादव का 15 वर्षीय बेटा राहुल कक्षा आठ में पढ़ता था। रात करीब दस बजे उसके तीन दोस्त घर पहुंचे और राहुल को आवाज दी।

विज्ञापन
Teenager shot dead by three friends over a dispute over giving
परिजनों में मचा कोहराम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद में रुपये के लेन देने के विवाद में तीन दोस्तों ने किशोर की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


मोहम्मदाबाद के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी सुरेश यादव का 15 वर्षीय बेटा राहुल कक्षा आठ में पढ़ता था। रात करीब दस बजे उसके तीन दोस्त घर पहुंचे और राहुल को आवाज दी। राहुल के सामने आने पर कहा कि अपने रुपये ले लो। इस पर राहुल निकलकर बाहर चल दिया। उसके पीछे से उसकी बहन पूजा भी गई। 
विज्ञापन


घर से कुछ दूरी पर पहुंचने पर एक दोस्त ने तमंचा निकालकर राहुल के सीने में गोली मार दी। इससे राहुल लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। पूजा के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। इससे वह चीख पुकार मच गई। परिजन बाइक से उसे लेकर थाने पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अपनी जीप से राहुल को लोहिया अस्पताल लेकर आई। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बहन पूजा ने बताया कि राहुल के तीनों दोस्त मोहल्ले के ही रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed