{"_id":"a95d5831db93eb6e7524c082705c7b26","slug":"teenager-raped-by-the-domineering-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दबंग ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दबंग ने किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 17 Apr 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौच को गई किशोरी से दबंग ने दुराचार किया। विरोध
विज्ञापन
करने पर जानमाल की धमकी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच
की। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
मऊदरवाजा थाना इलाके की किशोरी 12 अप्रैल की शाम शौच को गई थी। किशोरी को अकेला पाकर गांव के ही दबंग युवक ने पकड़ लिया। युवक किशोरी को पास के खेत में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर आकर परिजनों को आपबीती बताई।
परिजन आरोपी युवक के परिजनों से शिकायत करने पहुंचे। इससे खफा युवक ने किशोरी के परिजनों से गालीगलौज कर जानमाल की धमकी दी। गुरुवार को किशोरी पिता और भाई के साथ थाने पहुंची। यहां पुलिस को दुष्कर्म की सूचना दी। सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया।
आनन फानन में पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपी भाग गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि तहरीर दे दी है, किंतु पुलिस ने छेड़छाड़ में मामला दर्ज किया।