फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teenager raped by making obscene video

छात्रा का वीडियो बनाकर कई बार किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Wed, 28 Sep 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped by making obscene video
कायमगंज। किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी मजदूर ने किशोरी को ब्लैकमेल कर जेवर और नकदी भी हड़प ली।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव इजहौर निवासी धर्मवीर सिंह एक माह पूर्व दूसरे गांव में मजदूरी करने गया था। उसी गांव में रहने वाली किशोरी के घर पर जब कोई नहीं था, तभी धर्मवीर ने चाकू दिखाकर छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिए।
विज्ञापन

इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। एक सप्ताह पूर्व धर्मवीर दिल्ली चला गया। वहां से उसने छात्रा को फोन कर कहा कि घर से जेवर व नकदी लेकर आओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 सितंबर की भोर में छात्रा घर से अपनी भाभी की दो सोने की चेन, एक हार, एक मंगलसूत्र, चार अंगूठी, झुमकी, मांग का टीका, नाक की बेसर करीब आठ तोला सोने के, करीब 600 ग्राम चांदी के जेवर व 24,800 रुपये लेकर चली गई।

दिल्ली में धर्मवीर ने उससे जेवर व नकदी ले ली और दुष्कर्म किया। बाद में रेलवे स्टेशन पर भेजने के लिए ई-रिक्शा पर बैठा दिया।
रिक्शा चालक के मोबाइल से छात्रा ने अपने परिजनों को सूचना दी। इस पर रविवार को परिजन उसे दिल्ली से लेकर घर पहुंचे। छात्रा के पिता ने धर्मवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed