फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   teenaged was suspected thief, beaten up, later on both parties compromised

चोरी करने के प्रयास के आरोप में किशोर को पीटा

Sun, 01 Aug 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
teenaged was suspected thief, beaten up,  later on  both parties compromised
कमालगंज। मशीनरी स्टोर की बंद दुकान में पीछे से घुसे किशोर को दुकानदार ने पकड़ लिया। उसके दो साथी भाग गए। लोगों ने किशोर को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस घायल को अस्पताल ले गई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

गांव ककरैया निवासी राधेश्याम पाल की रेलवे रोड पर मशीनरी स्टोर की दुकान है। साप्ताहिक बंदी में रविवार को दुकान बंद थी। पड़ोसियों ने राधेश्याम को फोन पर सूचना दी कि दुकान में कुछ लड़के चोरी करने घुसे हैं। राधेश्याम परिजन के साथ पहुंचे। उन्होंने दुकान खोलकर देखा तो तीन किशोर मौजूद थे। जब तक वह अंदर पहुंचे उसके दोनों साथी भाग गए थे।
विज्ञापन

एक किशोर को भीड़ ने पीटना शुरू कर दिया। उसके सिर में चोट लग गई। राधेश्याम ने बताया कि किशोर ने दुकान के पीछे दो दरवाजे किसी तरह खोल लिए थे। उधर, घायल किशोर ने बताया कि वह छत पर पेड़ की पत्तियां तोड़ने गया था। लोगों ने चोर समझकर बुरी तरह पीटा। कस्बा प्रभारी जितेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed