{"_id":"621fb132c05a866629534fb1","slug":"teenaged-abucted-alleged-rape-farrukhabad-news-knp6834785160","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। युवक पर नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। महिला ने तहरीर दी है। युवक किशोरी को शाहजहांपुर स्थित नानी के घर से बुलाकर ले गया था।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पौत्री 23 फरवरी को जन्मदिन पर नानी व मामा के साथ उनके घर जनपद शाहजहांपुुर कोतवाली जलालाबाद गई थी। मोहल्ले का युवक काफी समय से पौत्री पर गलत नजर रखे था। एक मार्च को युवक जलालाबाद गया और पौत्री को बताया कि उसकी मां ने बुलाया है। इस पर वह युवक के साथ चली आई। युवक ने पौत्री को एक कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस बीच नानी ने फोन करके पौत्री के गायब होने की जानकारी दी। इस पर परिजनों ने युवक के घर जाकर पूछा तो उसके भाई ने पौत्री के न होने की जानकारी दी। दबाव बनाने पर बुधवार को युवक ने बंधक बनाई किशोरी को छोड़ दिया। किशोरी ने घर आकर कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने किशोरी की दादी से तहरीर ले ली है और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।