फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teenage death due to falling raw wall in farrukhabad

कच्ची दीवार गिरने से किशोरी की मौत

Wed, 29 Aug 2018 11:55 PM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Wed, 29 Aug 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Teenage death due to falling raw wall in farrukhabad
मलबा - फोटो : अमर उजाला
गोबर उठाते समय कच्ची दीवार गिरने से मलबे में किशोरी दब गई। ग्रामीणों ने मलबे से किशोरी को बाहर निकाला। एंबुलेंस के न पहुंचने पर उसे बैलगाड़ी से लोहिया अस्पताल लेकर आए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा के गांव गौरी की मड़ैया कटरी भीमपुर निवासी सीमा (16) पुत्री जगदीश राजपूत बुधवार सुबह छप्पर के नीचे गोबर को एकत्रित कर रही थी। इस बीच उसकी कच्ची दीवार छप्पर समेत भरभरा कर सीमा के ऊपर गिर पड़ी। दीवार के मलबे में सीमा दब गई। तेज आवाज होने पर ग्रामीणों ने सीमा को मलबे से बाहर निकाला। इस दौरान गांव वालों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। इसके बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


सीमा के ताऊ जगदीश राजपूत बैलगाड़ी से लेकर उसे लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने सीमा को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर परिजनों में चीत्कार मच गया। परिवार के लोग शव को लेकर वापस चले गए। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों ने बताया कि सीमा के पिता जगदीश की छह साल पहले सांप के काटने से मौत हो चुकी है। सीमा अपने दो भाई करन व अतुल से बड़ी थी। गांव के लोगों का कहना था कि बरसात का पानी गांव में भरा हुआ है। इससे कच्चे मकान में रहने वाले सहमे हैं। बेटी के शव को देखकर मां मायादेवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। उधर, मऊदरवाजा थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने बताया कि इसकी कोई सूचना नहीं दी गई और न ही कोई जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed