{"_id":"57b601134f1c1b29156eb85f","slug":"teen-and-teacher-drowned-in-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर व शिक्षक की पानी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर व शिक्षक की पानी में डूबने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
गंगा सोता से अनुज का शव निकलते ही रो पडे़ परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपिल-राजेपुर। बाढ़ के भरे पानी में नहाने के दौरान एक किशोर डूब गया। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसका शव बरामद किया। उधर, भैंस चराते समय शिक्षक पानी में गिरकर डूब गया। जानकारी पर परिजन गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचे और शिक्षक को बाहर निकाला। अस्पताल में लाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों ही घटनाओं में परिजनों का कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कंपिल कस्बा के मोहल्ला मांझगांव पश्चिम निवासी रामनिवास यादव रक्षाबंधन के त्योहार पर पत्नी, पुत्र अनुज, अंकुल, पुत्री अंजली और श्रृंखला के साथ अपने माता-पिता व भाइयों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए गुरुवार सुबह गांव इकलहरा गए थे। अनुज कुमार (14) दोपहर में गांव के दोस्तों के साथ पुलिया की ओर खेलने चला गया। पुलिया के नीचे बाढ़ का पानी भरा था।
विज्ञापन
खेलते-खेलते वह नहाने के लिए पुलिया के नीचे भरे पानी में उतर गया। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। अनुज को डूबता देख उसके दोस्त हैरान रह गए। वह चिल्लाते हुए गांव पहुंचे और रामनिवास को घटना की जानकारी दी। रामनिवास गांव वालों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुत्र अनुज के न मिलने पर उन्होंने गांव से गोताखोरों को बुलवाया। गोताखोर करु, रईस और भूरे ने बाढ़ भरे पानी में उतरकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अनुज के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
गोताखोरों का कहना था कि करीब 30 फीट गहरे में अनुज का शव मिला है। शव निकलते ही परिजनों का कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर दरोगा दलवीर सिंह घटनास्थल पहुंचे। पूछताछ के बाद उन्होंने शव परिजनों को सौंप दिया। सूचना मिलने पर लेखपाल कैलाश और नायब तहसीलदार ने भी मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने मुआवजे दिलवाने के लिए रिपोर्ट भेजने का परिजनों को आश्वासन दिया।
इधर,राजेपुर क्षेत्र में आई बाढ़ से गांव हरिहरपुर के आस पास पानी भरा हुआ है। गुरुवार को गांव के निवासी सत्यवीर उर्फ पप्पू (50) भैंस लेकर चराने गए थे। वह बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे के पास खड़े थे। अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गड्ढे में गिर पड़े और डूब गए। वहां मौजूद लोगों ने देखा तो सत्यवीर के परिजनों को सूचना दी। सत्यवीर के भाई गुड्डू, चंद्रपाल गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचे और सत्यवीर को गड्ढे से बाहर निकाल कर सीएचसी पर लेकर आए। यहां डा. आरिफ सिद्दीकी ने सत्यवीर को मृत घोषित कर दिया। भाई चंद्रपाल ने बताया कि सत्यवीर उर्फ पप्पू अमृतपुर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में टीचर थे।