{"_id":"68c8659533a4a551c7027934","slug":"teachers-march-against-tet-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-129915-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: टीईटी के विरोध में शिक्षकों का मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: टीईटी के विरोध में शिक्षकों का मार्च
Tue, 16 Sep 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो-16, सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल को ज्ञापन देते शिक्षक नेता। स्रोत स्वयं
- फोटो : credit
फर्रुखाबाद। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में सोमवार को विभिन्न शिक्षक संगठनों ने प्रदर्शन कर मार्च निकाला। उन्होंने वर्ष 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता समाप्त किए जाने की मांग की।
शिक्षक नेताओं ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल को सौंपा। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षक कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए शिक्षकों ने परिसर में पैदल मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि कई शिक्षक तो ऐसे हैं, जिनके लिए अब टीईटी परीक्षा देना काफी मुश्किल होगा।
प्रदर्शन में यूटा, प्राथमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) व अटेवा आदि शिक्षक संगठनों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रवेश कटियार, कोषाध्यक्ष विमलेश कुमार, महामंत्री नीरज शुक्ल, प्रवेश रत्न शाक्य, प्रमोद दीक्षित, पंकज यादव, मुन्नालाल यादव, इसरार अहमद, त्रिपुरारी त्रिवेदी, अज्जू कटियार, अमरेश पटेल, शिव कुमार और सुधीर शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने भी कलक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाधान न होने तक निर्णायक आंदोलन करेगा। इस अवसर पर हिमलेश, कल्पना वर्मा, दीपक शर्मा रवि व मंदीप पाल आदि मौजूद रहे।