फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   teachers demonstrated on the blocks

शिक्षकों ने ब्लाकों पर किया प्रदर्शन

Tue, 14 Sep 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
teachers demonstrated on the blocks
अड़तियान मोहल्ले में बड़े बूढ़ हनुमान मंदिर में वार्षिकोत्सव में मौजूद भक्त। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को ब्लाक व जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने सदस्यों के साथ जिला मुख्यालय पर शिक्षक भवन और ब्लाक स्तरों प धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से 21 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बढ़पुर इकाई ने के पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय के पास स्थित शिक्षक भवन में प्रदर्शन किया। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा, छात्रों के लिए फर्नीचर, बिजली, पंखे, शुद्ध पानी और चाहरदीवारी की स्कूलों में व्यवस्था करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

प्रत्येक कक्षा में शिक्षक, स्कूल में प्रधानाध्यापक, लिपिक, सफाई कर्मी व चौकीदार नियुक्त हो। शिक्षकों के स्थानांतरण हों आदि मांगें शामिल हैं। शिक्षकों ने धरने पर नारेबाजी भी की। इस मौके पर अध्यक्ष अवनीश कटियार, मंत्री मुन्नालाल यादव, मोहम्मद शकील खान, श्याम सिंह यादव आदि मौजूद रहे। नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी पर धरने में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि यह आरपार की लड़ाई है। सरकार को शिक्षिकों की मांगों को मानना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राममनोहर, सुशील सिंह, इमरान, दीपक कुमार, प्रशान्त कटियार आदि मौजूद रहे। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास जूनियर स्कूल में ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चंद यादव की अध्यक्षता में शिक्षकों ने धरना दिया। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि 21 सूत्रीय मांगों का पत्र मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। तमाम शिक्षक मौजूद थे। कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी कार्यालय कमालगंज के परिसर में शिक्षकों ने नारेबाजी के साथ अपनी मांगों के समर्थन में हुंकार भरी। ढाई से 6 साल तक के बच्चों को प्री- प्राइमरी शिक्षा के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 15 हजार रुपए करने की मांग उठाई।

एक ही परिसर वाले प्राथमिक व जूनियर स्कूलों का किया गया संविलियन भी निरस्त करने की मांग की। ब्लाक अध्यक्ष अवनीश चौहान ने कहा कि सरकार शिक्षकों के धैर्य की परीक्षा न ले। सभी मांगें पूरी होना जरूरी है। ऑनलाइन व्यवस्था के नाम पर शिक्षकों का शोषण बंद किया जाए। राजीव राजपूत ने कहा कि हर स्कूल में प्रधानाध्यापक ,बाबू,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिया जाए। रसोइयों को 10 हजार वेतन दिए जाने की मांग की गई। इशरार अहमद,शाहिद खान,बलवीर यादव,अमित,अलका सिंह,अनुपम मिश्रा,सतीश मिश्रा,ओम सिंह ने भी विचार रखे। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी परिसर में हुए प्रदर्शन में रहबर अली, संदीप चौधरी, विनोद गंगवार, आर्येन्द्र यादव, समरा, फारिया जहीन, योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

कमालगंज बीआरसी धरने में बोलते ब्लाक अध्यक्ष अवनीश चौहान। संवाद

कमालगंज बीआरसी धरने में बोलते ब्लाक अध्यक्ष अवनीश चौहान। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed