{"_id":"622255a5b1baf81ded1335da","slug":"teacher-gussa-food-farrukhabad-news-knp683864355","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहिष्कार कर रहे शिक्षकों ने बीईओ के समझाने पर खाना खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहिष्कार कर रहे शिक्षकों ने बीईओ के समझाने पर खाना खाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। आधारभूत साक्षरता एवं अंकीय ज्ञान (एफएलएन) पर आधारित प्रशिक्षण में घटिया खाना, गंदगी के विरोध में शुक्रवार को शिक्षकों ने भोजन का बहिष्कार कर दिया। आरोप है कि ठेकेदार के कर्मियों ने भी अभद्रता की। सूचना पर पहुंचे बीईओ ने शिक्षकों को समझाबुझा कर शांत किया। रसोईघर के बाहर भी साफ-सफाई की गई।
पूर्व प्राथमिक व कक्षा एक, दो के बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षण के लिए शिक्षकों व शिक्षा मित्रों को फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमरेसी का चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा। पहले बैच का प्रशिक्षण शुरू होने के समय से ही भोजन की गुणवत्ता, मेन्यू के अनुसार भोजन न देने व गंदगी रहने को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। शुक्रवार को दोनों बैच के सभी 80 शिक्षकों ने खाना खाने से इंकार कर दिया।
आरोप लगाया कि ठेकेदार मेन्यू के अनुसार खाना नहीं दे रहे हैं। गुणवत्ता भी घटिया है। मौके पर पहुंचे खंड विकास अधिकारी रवींद्र कुमार पाल ने कहा कि जिस दिन मेन्यू का पालन नहीं होगा, उस दिन ठेकेदार के भुगतान
विज्ञापन
में कटौती होगी। तब जाकर शिक्षकों ने खाना खाया। वहीं ठेकेदार का कहना है कि एक एआरपी ने रिश्तेदार की फर्म बनवा रखी है। वही शिक्षकों को भड़काते हैं।