फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teacher found dead in water tank

पानी की हौद में शिक्षक का मिला शव 

Sun, 24 Dec 2017 11:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 24 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Teacher found dead in water tank
घटना स्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के कायमगंज के गांव अल्लापुर में नलकूप के हौद में शिक्षक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हौद में गिरने से शिक्षक की मौत की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


बनारस के थाना सिकरी के गांव नवागढ़ निवासी गोपाल सिंह चौहान कायमगंज के गांव अल्लापुर निवासी संजेश कुमार के खेत में नलकूप की छत पर बनी कोठरी में रहता था। वह संजेश कुमार के रानी अवंतीबाई जूनियर हाईस्कूल में करीब 16 सालों से पढ़ा रहा था। गांव के आमोद कुमार रविवार की सुबह नलकूल के पास स्थित दुकान पर गए। कुछ देर बाद वह पानी की हौद में हाथ धोने गए तो उन्होंने हौद में शिक्षक गोपाल (40) का शव हौद में पड़ा देखा।
विज्ञापन


इसकी जानकारी संजेश और पुलिस  को दी। गांव के लोगों की नलकूप के हौद के  पास भीड़ लग गई। सीओ नरेश कुमार व प्रभारी निरीक्षक पीतम सिंह फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को हौद से बाहर निकाला और जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी। कोठरी का अंदर से दरवाजा बंद होने के कारण पुलिस सीढ़ी लगाकर नलकूप पर चढ़ी और कमरे में गई। वहां पर बिस्तर पड़े थे और देशी शराब का खाली पौव्वा व एक गिलास रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इसी से आशंका जता रही है कि शिक्षक गोपाल रात में नशे की हालत में उठा होगा और छज्जे से नीचे पानी के हौद में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। शिक्षक गोपाल स्कूल में पढ़ाने के अलावा कोचिंग पढ़ाकर गुजर बसर करता था। कोतवाल पीतम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed