{"_id":"5f36d4c98ebc3e61e46e55fb","slug":"tax-farrukhabad-news-knp57693294","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने फायदे के साथ छोटे व्यापारियों का रखा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने फायदे के साथ छोटे व्यापारियों का रखा ध्यान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आयकर में बड़े बदलाव के बाद सरकार का स्लोगन ‘पारदर्शी कराधान, ईमानदार का सम्मान’ पर व्यापारियों ने त्वरित टिप्पणी की है। पुराने अनुभव बेहद खराब होने के चलते कहते हैं कि विभागीय भ्रष्टाचार कभी खत्म नहीं हो सकता। अफसर भ्रष्टाचार की जुगत निकाल ही लेते हैं। हां सरकार ने अपने फायदे के साथ छोटे करदाताओं का ध्यान रखा यह सम्मान योग्य है। कुछ तो कहते हैं कि यह सरकार कहती बहुत कुछ है, करती कुछ नहीं। जुमलों से व्यापारियों का हित होने वाला नहीं है। तो सुनते हैं करदाताओं की जुबानी नए टैक्स सिस्टम की कहानी-
फतेहगढ़ के जवाहर मिश्रा ठेकेदार हैं। बोले, सरकार ने एक तरफ फायदा पहुंचाया, तो दूसरी तरफ छूट वापस ले ली। कुल मिलाकर सरकार ने अपना फायदा ज्यादा देखा है। हां छोटे व्यापारियों को नई व्यवस्था फायदा होगा। भ्रष्टाचार करने का जुगत अफसर खुद निकाल लेते हैं।
सराफा कारोबारी मनोज कुमार रस्तोगी बोले, जुमलों से काम नहीं चलेगा। सरकार ई-वेबिल की जो बात करती है, उससे हमारे ट्रेड में बड़ी दिक्कत खड़ी होगी। दुकानदार टैक्स देना चाहता है, मगर अफसर खुद भ्रष्टाचार का रास्ता बताते हैं। नहीं लगता इससे कोई बड़ा फायदा हम लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
नेहरू रोड के कपड़ा व्यापारी विनय अग्रवाल कहते हैं कि यदि नई व्यवस्था वास्तव में सही से लागू हुई, तो व्यापारियों को फायदा होगा। व्यापारी टैक्स देना चाहता है, मगर सिस्टम में तमाम दिक्कतें हैं। अब लग रहा है कि व्यापारियों के साथ न्याय होगा। वह निर्भय होकर काम करेंगे।
फतेहगढ़ के गैस एजेंसी संचालक अभय गोस्वामी उर्फ बबलू कहते हैं कि उनकी नजर में शानदार कर प्रणाली है। हां इसकी पूरी गाइडलाइन आने पर ही तमाम चीजें सामने आएंगी। ईमानदारी से काम करने वाले के लिए अच्छेे दिन आएंगे।
खतराना मोहल्ला निवासी एकाउंटेंट केशव मिश्रा कहते हैं कि अब कोई भी व्यापारी कर चोरी के लिए कुछ भी छिपाने की कोशिश करेगा, तो पकड़ा जाएगा। ईमानदारी से काम करें तो व्यापारी, वकील और आयकर विभाग, सभी के लिए सहूलियतें हैं।