{"_id":"2987b4e92050f0fe8838ea64ad8f465c","slug":"taken-class-slr-dig-on-delayed-opening-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएलआर खोलने में देरी पर डीआईजी ने ली क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएलआर खोलने में देरी पर डीआईजी ने ली क्लास
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
ृमोहम्मदाबाद में डीआईजी नीलाब्जा चौधरी ने कोतवाली के निरीक्षण के दौरान
विज्ञापन
व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया। एसआई के
एसएलआर खोलने में देरी करने पर डीआईजी ने कहा, इतनी देर में तो बदमाश काम
तमाम कर भाग जाएगा।
सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे डीआईजी मोहम्मदाबाद कोतवाली पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक कुंवरबहादुर सिंह ने सिपाहियों के साथ सलामी दी। निरीक्षण से पहले डीआईजी ने व्यापारियों से बातचीत की। व्यापारियों ने लाइसेंस और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। सट्टा व जुआ बंद किए जाने की भी फरियाद लगाई। एसपी को निर्देश दिए कि सट्टा व जुआ बंद करवाएं। इसके
बाद कोतवाली का निरीक्षण करते समय एसआई तेजप्रताप यादव से एसएलआर खोलने को कहा। उन्हें एसएलआर खोलने में जब समय लगा तो डीआईजी ने कहा कि इतनी देर में तो बदमाश काम तमाम कर चले जाएंगे। डीआईजी ने टियर गैस व कारतूस आदि भी चेक किए। मातहतों के रहने के लिए बने जर्जर आवास देख इनके निर्माण को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दीवान
जितेंद्र चंदेल को दिए। खराब लाइटें देख उन्होंने कहा कि नगर पंचायत से संपर्क कर लाइटों को बदलवाएं।
इस अवसर पर एसपी विजय यादव, सीओ सिटी वाईपी सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, राजीव दुबे, प्रदीप कौशल, इरफान मंसूरी, राजू यादव, जगपाल यादव, बंटी मिश्र, प्रकाशचंद्र वर्मा और अमित यादव आदि मौजूद रहे।