{"_id":"5831de7a4f1c1bbc06b39b50","slug":"tajiye-and-marched-the-coffin-were-mjlisen","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजिये और ताबूत का जुलूस निकाला, हुईं मजलिसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजिये और ताबूत का जुलूस निकाला, हुईं मजलिसें
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
घेर शामू खां मे हुई मजलिस में बोलते मौलाना।
- फोटो : amarujala
चेहल्लुम की पूर्व संध्या पर फतेहगढ़ में ताजिया जुलूस उठाया गया, जिसमें अखाड़ेबाजों ने तलवारबाजी के करतब दिखाए। इस के साथ ही घेर शामू खां में मजलिस हुई। ताबूत का जुलूस भी निकाला गया।
सोमवार को चेहल्लुम है। फतेहगढ़ में दरगाह सत्तारिया से सज्जादा नशीन हसन अशरफ की अगुवाई में ताजिये का जुलूस निकाला गया
। इसमें अखाड़ेबाजों ने तलवारबाजी के करतब दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। मुख्य चौराहों पर अखाड़ेबाजों के दांवपेंच देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। सज्जादा नशीन ने कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की। इस अवसर पर पप्पन मियां, रईस हैदर, बदरुददीन, मुशर्रफ अली, रिजवान ताज और जीशान मकसूद आदि मौजूद रहे।
उधर, घेर शामू खां में आफताब हुसैन के इमामबाड़े में मजलिस का आयोजन किया गया। इसमें शैदाइयों ने इमाम हुसैन की शहादत की याद में आंसू बहाए। इस दौरान शहीदों के ताबूत बरामद किए गए। इस अवसर पर मुमताज हुसैन, जावेद हुसैन, सलीम हैदर, कैफ हुसैन, नफीस हुसैन, मंजू, इसरार हुसैन, फिरोज हुसैन और भोले आदि मौजूद रहे।