{"_id":"e289c61914959fa4f217ba5f8372019d","slug":"tahseen-took-the-village-lap-nibkrori-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीन ने नीबकरोरी गांव लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीन ने नीबकरोरी गांव लिया गोद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 07 Feb 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जज एवं नीबकरोरी मंदिर के प्रशासक राजन चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
तहसीन सिद्दीकी ने शनिवार को सीसी सड़क का लोकार्पण किया। इसके साथ सीसी
सड़क व नाला निर्माण का शिलान्यास किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने
नीबकरोरी गांव को गोद लेने की घोषणा की। विकास खंड के गांव नीबकरोरी
पहुंचे जिला जज और जिला पंचायत अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से नीबकरोरी मंदिर
तक बनी 100 मीटर सीसी सड़क का लोकार्पण किया।
इसके बाद नीबकरोरी मंदिर से आर्यावर्त ग्रामीण बैंक तक 400 मीटर सीसी सड़क तथा 150 मीटर नाला निर्माण का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने यात्री विश्राम गृह का लोकार्पण भी किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने नीबकरोरी गांव को गोद लेने की घोषणा की। कहा कि गांव में जो बचे हुए विकास कार्य हैं उन्हें वह शीघ्र करवाएंगे। गांव में गुणवत्तायुक्त कार्य कराने की जिम्मेदारी जिला पंचायत की होगी।
विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत ग्रामीण उनसे मोबाइल पर या फिर मिलकर कर सकते हैं। जिला जज ने कहा कि ग्रामीण सहयोग दें तो मंदिर से मुख्यमार्ग तक दूसरा रास्ता भी बनाया जा सकता है। बताया कि मंदिर के खाते में करीब 24 लाख रुपये जमा हैं। उन्होंने बताया कि ढाई से तीन लाख रुपये प्रतिमाह मंदिर के जीर्णोद्धार व अन्य मद में खर्च होते हैं। 15 फरवरी को मंदिर में विशाल भंडारा होगा।
इसके लिए मंदिर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। पुजारी भानु त्यागी ने जिला जज व जिला पंचायत अध्यक्ष को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान राकेशचंद्र, जिला पंचायत सदस्य आदित्य राठौर, प्रदीप यादव, बलराम यादव, जिला पंचायत के अधिशासी अधिकारी एके मिश्रा, अनस सिद्दीकी, जावेद, राकेश कुमार और रतन शर्मा आदि मौजूद रहे।
भंडारा में स्वास्थ्य कैंप भी लगेगा
नीबकरोरी मंदिर के सालाना भंडारा को लेकर जिला जज व मंदिर प्रशासक ने शनिवार को तैयारी बैठक की। मंदिर में 14 फ रवरी को अखंड पाठ होगा। 15 फरवरी को भंडारा है। इस दिन स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। मंदिर तक रोडवेज की बसें चलेेंगी। बैठक में मंदिर पुजारी,ग्रामवासी, कोर्ट मैनेजर मोहम्मद आरिफ, नीरज पांडेय, सुभाष वर्मा, अमरीश शाक्य, अवनीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।