{"_id":"f65158df099c9dd113df8be2a231fb11","slug":"tahseel-divas-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में भी उमड़ी फरियादियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में भी उमड़ी फरियादियों की भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। बरसात के बावजूद सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। जिलाधिकारी ने कमिश्नर और सचिव के दौरे को लेकर मातहतों को सचेत रहने के दिशा-निर्देश दिए। 90 प्रार्थना पत्रों में से चार का ही मौके पर निस्तारण हो सका। उधर, अमृतपुर तहसील में 11 फरियादी ही आए। मौके पर किसी को राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
मंगलवार को सदर तहसील में जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस शुरू हुआ। सभासद इजहार कुरैशी ने खतराना के कोटेदार की शिकायत की। इस अवसर पर सीडीओ एसएन शुक्ल, प्रभारी बीएसए भगवत पटेल, पीओ डूडा अतुल यादव, सीएमओ डा. राकेश कुमार, जल निगम के एक्सईएन पंकज कुमार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, अमृतपुर तहसील में उप जिलाधिकारी हवलदार सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। यहां फरियादियों की संख्या काफी कम रही। 11 प्रार्थना पत्रों में किसी का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन
कायमगंज संवाददाता के अनुसार, एसडीएम अजीत सिंह की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 94 फरियादी पहुंचे। इनमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान सीओ प्रकाश कुमार, तहसीलदार विनोद जोशी, चिकित्साधीक्षक राजीव शाक्य, कोतवाली प्रभारी यतेंद्र कुमार, बीडीओ विमला देवी आदि मौजूद रहे।