{"_id":"f1c0b5582dfaf099d77c178fd91e2439","slug":"symbol-heckled-during-delivery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव चिन्ह वितरण के दौरान धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव चिन्ह वितरण के दौरान धक्का-मुक्की
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव चिन्ह वितरण के दौरान ब्लाक कार्यालय पर धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ दिया। इससे अफरातफरी मच गई। एसओ ने प्रत्याशियों की लाइन लगवाकर चुनाव चिन्ह वितरित करवाए।
विज्ञापन
शुक्रवार को चुनाव चिन्ह आवंटन को लेकर कसबा स्थित ब्लाक कार्यालय में सुबह से ही प्रत्याशियों का आना शुरू हो गया। इस दौरान प्रत्याशियों के साथ आए समर्थकों ने दुपहिया और चौपहिया वाहन कार्यालय गेट के बाहर ही खड़े कर दिए। वाहनों के खड़ा होने के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रत्याशियों की भीड़ होने के चलते चुनाव चिन्ह लेने में धक्का-मुक्की होने लगी। यह देख पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ दिया। एसओ कुलदीप दीक्षित ने ब्लाक कार्यालय गेट के बाहर से वाहनों को हटवाकर प्रत्याशियों की लाइन लगवाई। इसके बाद उन्होंने चुनाव चिन्ह वितरित करवाए।
विज्ञापन
कोई कार पर सवार तो कोई चलाएगा कैमरा- शमसाबाद। चुनाव चिन्ह आवंटन के दौरान किसी प्रत्याशी को कार तो किसी को कैमरा चुनाव चिन्ह मिला। चुनाव चिन्ह अनाज सहलाता किसान, गदा, कैमरा और इमली पाने के लिए प्रत्याशियों में होड़ मची रही। इसके अलावा प्रत्याशियों को किताब, तलवार और चकिया आदि चुनाव चिन्ह बांटे गए।
ग्राम सभा कुआं खेड़ा में प्रधान पद के 34 प्रत्याशी- शमसाबाद। ग्राम सभा कुआंखेड़ा में प्रधान पद के लिए 34 उम्मीदवार सामने आए हैं। 9500 वोटर वाली ग्राम सभा कुआं खेड़ा की सीट इस बार सामान्य है।
वर्तमान समय में मुन्नालाल राजपूत प्रधान हैं। सामान्य सीट होने के चलते इस बार 34 उम्मीदवारों ने प्रधान पद के लिए दावेदारी की है। अब देखना है कि प्रधानी का ताज किसके सिर बंधता है।