{"_id":"1f01d50c1f97fb81ee2eb47ae9c770b1","slug":"sworn-women-will-no-longer-wine-business-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने ली शपथ, अब नहीं करेंगे शराब का धंधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने ली शपथ, अब नहीं करेंगे शराब का धंधा
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 14 Jan 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिहार बस्ती लकूला में बुधवार को जिलाधिकारी ने गिहार जाति के लोगों को
विज्ञापन
शराब का धंधा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं को शपथ दिलवाई
कि वह शराब का धंधा नहीं करेंगी। गिहार बस्ती लकूला में बुधवार को
जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने कहा कि शराब बेचना व बनाना दोनों गैरकानूनी
हैं।
इसे छोड़कर अन्य कार्य करें। जिला प्रशासन उनकी मदद करेगा। महिलाओं को शपथ दिलवाई की वह कभी भी शराब का धंधा नहीं करेंगी। कहा कि सरकार गिहार बस्ती में अपनी योजनाएं तेजी से लागू करेगी। यहां के लोगों को रोजगार मुहैया कराए जाएंगे। सभी निकायों की योजनाओं को लागू किया जाएगा। उन्होंने डीआईओएस भगवत पटेल और बीएसए योगराज को आदेश दिए कि वह बस्ती के बच्चों का स्कूलों में एडमीशन करवाएं।
इनको मुफ्त भोजन, ड्रेस और किताबें दी जाएं। नगर पालिका और डूडा से गिहार बस्ती की साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था का इंतजाम करवाया जाएगा। कौशल विकास योजना के तहत गिहार बस्ती में रहने वाले युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिनके पास राशनकार्ड नहीं हैं उनके बनाए जाएंगे। पात्र व्यक्तियों को पेंशन भी दिलवाई जाएगी। जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय-समय पर गिहार बस्ती का दौरा कर योजनाओं का क्रियान्वयन करवाएं। उन्होंने गरीबों को कंबल भी बांटे। इस अवसर पर तहसीलदार आरपी चौधरी और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दिनेश मिश्र भी मौजूद रहे।