फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Swat team picks up two in killing former councilor

पूर्व सभासद की हत्या में पूछताछ को स्वाट टीम ने दो को उठाया

Sat, 22 Feb 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Swat team picks up two in killing former councilor
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। शास्त्री नगर के पूर्व सभासद की हत्या के चौथे दिन भी पुलिस व स्वाट टीम सुरागरसी में लगी रही। स्वाट टीम ने शास्त्री नगर मोहल्ले के ही दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसमें एक युवक ने हत्या की जानकारी सबसे पहले दी थी। दोनों पकड़े गए युवक नशे में थे। शाम को एडिशनल एसपी ने थाने पहुंचकर घटना के खुलासे के संबंध में चल रही कार्रवाई की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को शास्त्री नगर के पूर्व सभासद सर्वेश गुप्ता की साठिया बाग में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शुक्रवार को स्वाट टीम ने गंगा गली निवासी सुरेश चंद्र से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। सुरेश चंद्र ने ही सबसे पहले बाग में किसी व्यक्ति के पड़े होने की बात नगर पंचायत की गोशाला के चौकीदार देवरान गढ़िया निवासी रामपाल पुत्र सुरेश को दी थी। सुरेश से पूछताछ के बाद शुक्रवार रात उसे छोड़ दिया था।
विज्ञापन

स्वाट टीम ने छानबीन की तो पता चला कि सुरेश से पहले एक युवक ने हत्या की जानकारी लोगों को दी थी। इस पर टीम शनिवार दोपहर मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी दो युवकों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। सीसीटीवी फुटेज में घटना के दिन पूर्व सभासद सुबह 9 बजे के बाद कमर पर पीछे की ओर हाथ रखे जा रहे थे। उनके कदम तेज थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी बात की जानकारी मिलने के बाद वह तेजी से जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed