फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Suspension warning on dirt in Nawabganj CHC

नवाबगंज सीएचसी में गंदगी मिलने पर निलंबन की चेतावनी

Sat, 09 May 2020 08:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Suspension warning on dirt in Nawabganj CHC
नवाबगंज सीएचसी में गंदगी पर निलंबन की चेतावनी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में कोराना पॉजिटिव मरीज मिलने से प्रशासन चौकन्ना हो गया है। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी ने कोरोना संबंधी मरीजों को क्वारंटीन करने को लेकर अस्पतालों की तैयारियां देखीं। जल्द व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं नवाबगंज सीएचसी में चार दिन प्रगति संतोषजनक न मिलने और गंदगी पाए जाने पर रविवार तक तैयारी पूरी न मिलने पर निलंबन की चेतावनी दी।
सीडीओ डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने सीएमओ डॉ.चंद्रशेखर के साथ भोजपुर स्थित मेजर एसडी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग के जेई व प्लंबर से पानी की व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए। स्टाफ की स्थायी ड्यूटी लगाने को कहा। इसके बाद मिशन अस्पताल निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी में क्वारंटीन सेंटर के लिए 100 बेड की तैयारी की जा रही है। सीडीओ को काम की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली तो फटकार लगाई। रविवार शाम तक सफाई आदि कार्य पूर्ण न मिलने पर निलंबन की चेतावनी दी। बीडीओ नजमा सिद्दीकी, एडीओ किशनपाल, सचिव प्रवेश राजपूत, गौरवेंद्र यादव, प्रधान के पति संतोष गुप्ता को तलब कर व्यवस्थाएं पूर्ण कराने कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बरतल में रोड किनारे गंदगी व जलभराव देख मकान मालिक को नोटिस देने, खड़ंजा का एस्टीमेट बनवाने को कहा। इसी बीच सफाई कर्मी धीरज कुमार साथियों के साथ सीडीओ की कार के सामने खड़ा हो गया और स्वास्थ्य कर्मियों पर मास्क, सैनिटाइजर व ग्लब्स न देने का आरोप लगाया। सीडीओ ने डा.सुमित शाक्य को सफाई कर्मियों को जरूरत वाली वस्तुएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed