{"_id":"dffb04d3c32c98e364434578307f58b1","slug":"suspended-102-teachers-reinstated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित हुए 102 शिक्षक बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित हुए 102 शिक्षक बहाल
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछड़ा वर्ग के रैपिड सर्वे और बीएलओ की डयूटी न लेने में निलंबित किए गए
विज्ञापन
कमालगंज व बढ़पुर ब्लाक के 102 परिषदीय शिक्षकों को बीएसए ने बहाल कर दिया
है। बहाली के लिए शिक्षक संगठन काफी दिनों से दबाव बनाए हुए थे। रैपिड
सर्वे व बीएलओ की ड्यूटी रिसीव न करने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए
योगराज सिंह ने बड़ी संख्या में शिक्षकाें को निलंबित कर दिया था। बीएसए के
इस आदेश के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के साथ ही
दूसरे संगठनों ने
डीएम के साथ ही ज्ञापन देकर बहाली की मांग की थी। शिक्षक नेताओं की मांग पर बीएसए ने निलंबित किए गए शिक्षकों की खंड शिक्षा अधिकारियों से जांच आख्या तलब की थी। खंड शिक्षा अधिकारियों की जांच आख्या के बाद बीएसए ने कमालगंज व बढ़पुर ब्लाक के 102 निलंबित शिक्षकों को बहाल करने के आदेश दिए। बीएसए ने राजकीय हित के कार्यों को तत्परता से पूरा करने के आदेश शिक्षकों की सेवा पुस्तिका पर अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शमसाबाद के निलंबित शिक्षकों
की जांच आख्या आने पर बहाली आदेश जारी किया जाएगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक व वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर्येंद्र यादव व नरेंद्रपाल सिंह राजपूत ने कहा कि संगठन ने बहाली की बड़ी लड़ाई जीत ली है। इन्हाेंने बीएसए से शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया में बरती जा रही शिथिलता दूर करने की मांग की। इन नेताआें ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार पदोन्नति प्रक्रिया को 15 अगस्त तक पूरा कर लिया जाए। नहीं तो संगठन धरना प्रदर्शन करने के
लिए बाध्य होगा। जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक ने कहा कि बुधवार को एमडीएम में बच्चों को 200 मिली लीटर दूध दिया जाना संभव नहीं है। दूध की आपूर्ति की अपेक्षा मांग ज्यादा होने से दूध में मिलावट होने का अंदेशा रहेगा। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। बैठक में प्रभात कुमार दुबे, कुलदीप यादव, मनोज मिश्रा, प्रवेश राठौर, संदीप कुमार, सोमनाथ दीक्षित, ब्रह्मशंकर आदि मौजूद रहे।