{"_id":"61f42c7c0dc6e51f611749df","slug":"suryadev-gave-relief-sunbathes-throughout-the-day-farrukhabad-news-knp677622571","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्यदेव ने दी राहत, दिन भर सेंकी धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्यदेव ने दी राहत, दिन भर सेंकी धूप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कई दिन बाद शुक्रवार तड़के से ही सूर्यदेव ने चटख धूप बिखेरी। महिलाओं ने मौसम का हाल देख घरों में साफ सफाई शुरू कर दी। बच्चें और बुजुर्ग दिन भर धूप सेंकते नजर आए। युवाओं ने मैदानों में खेलों में दो-दो हाथ आजमाए।
आसमान में घने बादल, कोहरा और सनसन चलती बर्फीली हवाओं से लोग कई दिन से परेशान थे। शुक्रवार सुबह अचानक आसमान साफ हो गया। सूर्यदेव ने चटख धूप बिखेर दी। इससे हर किसी ने राहत की सांस ली।
बादलों के चलते कई दिन से घरेलू काम न हो पाने से काफी परेशानी थी। दोपहर बाद तक लोग कपड़ों की धुलाई करते रहे। लोहिया अस्पताल में मरीज और तीमारदार धूप सेंकते दिखे। बस स्टैंड पर भी लोगों ने धूप में बैठकर राहत की सांस ली। हालांकि शाम को सूर्य ढलते ही हवाओं में ठंडक फिर बढ़ गई।