{"_id":"66759e3f58f8f83ea34c88aef070e95f","slug":"supporters-march-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थकों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थकों ने निकाला जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपिल। ब्लाक कायमगंज क्षेत्र के वार्ड संख्या दो से गीता यादव पत्नी चेयरमैन उदयपाल यादव और वार्ड संख्या चार से नीलेश यादव के चुनाव जीतने पर समर्थकों ने जोरदार जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान चेयरमैन समर्थकों ने कंपिल चौराहे पर आतिशबाजी छुड़ाई।
विज्ञापन
इस दौरान समर्थकों ने चेयरमैन उदयपाल यादव का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। चेयरमैन प्रत्याशियों के साथ खुली जीप में सवार होकर पूरे नगर में घूमे। जगह-जगह समर्थकों ने चेयरमैन और प्रत्याशी गीता यादव व नीलेश यादव का स्वागत किया। दोनों विजेताओं ने रामेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेका।
विज्ञापन
निजामुद्दीनपुर स्थित कर्बला शरीफ में भी चादर चढ़ाई। इस अवसर पर जितेंद्र यादव, विनोद यादव, प्रवीन चौहान, अजय चौहान, बबलू पाठक, रामानंद मिश्र, किशनपाल यादव, राकेश यादव, अशोक कठेरिया, रामबाबू शाक्य, उमेश शाक्य और राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन