{"_id":"747e17bcaea8d57c6648652cd8385b4d","slug":"sun-day-morning-and-evening-rot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में धूप, सुबह और शाम को गलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में धूप, सुबह और शाम को गलन
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 23 Dec 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह व शाम को गलन हो रही है। दिन में धूप निकल रही है। सर्दी से निजात पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। इन दिनों पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस के आस पास है।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह धुंध से दिन की शुरुआत हुई। सूरज चढ़ने के साथ ही धुंध छंट गई। ठंडी हवाएं जरूर चलती रहीं। शाम ढलते ही मौसम में गलन बढ़ने लगी। सर्दी से निजात पाने के लिए शहर के तिराहों और चौराहों पर रिक्शा चालकों और दुकानदारों ने आग जला ली। नगरपालिका की ओर से अभी शहर में अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं। लोग निजी साधनों से अलाव जला रहे हैं।
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में तीमारदारों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। यहां का रैन बसेरा बंद है। तीमारदार इधर-उधर से कूड़ा बीनकर अलाव जलाने के लिए मजबूर हैं। यही हाल रेलवे स्टेशन और बस अड्डों का है। यहां भी सर्दी से राहत का कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन