{"_id":"601445e88ebc3e2c550f6017","slug":"sumit-and-shivangi-won-the-5000-m-race-farrukhabad-news-knp608739348","type":"story","status":"publish","title_hn":"5000 मीटर दौड़ में सुमित व शिवांगी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5000 मीटर दौड़ में सुमित व शिवांगी ने मारी बाजी
विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित डीएन कालेज में दौड़ लगाती छात्राएं।
- फोटो : FARRUKHABAD
5000 मीटर दौड़ में सुमित व शिवांगी ने मारी बाजी
फर्रुखाबाद। दुर्गा नारायन महाविद्यालय फतेहगढ़ में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर पांच हजार मीटर दौड़ छात्र वर्ग में सुमित कुमार व छात्रा वर्ग में शिवांगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला आयोग की सदस्य ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
फतेहगढ़ स्थित दुर्गा नारायण महाविद्यालय में गुरुवार से शुरू हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में अमित राजपूत ने प्रथम, आकाश कुमार ने द्वितीय और प्रशांत शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में अमित राजपूत ने प्रथम, हर्षवर्धन ने दूसरा और हिमांशु ने तीसरा स्थान पाया।
400 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में अमित राजपूत ने प्रथम, अर्जुन प्रजापति ने द्वितीय और प्रशांत शर्मा ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया। छात्रा वर्ग में शिवांगी तिवारी ने प्रथम, कुमकुम यादव ने द्वितीय व दीपाली धनगर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में सुमित कुमार ने पहला, अमित राजपूत ने दूसरा व अर्जुन प्रजापति ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में शिवांगी तिवारी ने पहले, कुमकुम यादव ने दूसरे व दिशा चौहान ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया है।
विज्ञापन
5000 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में सुमित कुमार ने प्रथम, मलिखान ने द्वितीय व अर्पित पांडेय ने तृतीय स्थान पाया है। छात्रा वर्ग में शिवांगी तिवारी ने पहला, कुमकुम यादव ने दूसरा और निशा परिहार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 10 हजार मीटर दौड़ छात्र वर्ग में सुमित कुमार ने पहले, आशुतोष पाल ने दूसरे व अर्पित पांडेय ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया।
ऊंची कूद छात्रा वर्ग में सुधा ने पहला, रोशनी यादव ने दूसरा और शिवानी ने तीसरा स्थान पाया। छात्र वर्ग में अद्वैत अग्निहोत्री ने प्रथम, प्रशांत शर्मा ने द्वितीय, सुरजीत ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया। हैमर थ्रो छात्र वर्ग में आनंद कुमार ने प्रथम, विकास ने दूसरे और पीयूष भारती ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया है।
विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि महिला आयोग की सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि डॉ. श्याम मिश्रा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. मुकेश सिंह राठौर ने छात्र-छात्राओं को खेलों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान डॉ. हरि शिवनाथ गुप्ता, क्रीड़ा प्रभारी प्रोफेसर जीत बहादुर सिंह, डॉ. वीके तिवारी, डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. विनीता वर्मा, डॉ. आलोक कुमार, पूर्व प्राचार्य डॉ. केएम सचदेवा समेत अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।