{"_id":"96749d5ff53227590f0fe4d58ab4041f","slug":"sumanth-council-will-play-an-active-role-in-the-panchayat-polls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएगी परिषद- सुमंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएगी परिषद- सुमंत
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 14 Jul 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति में वैश्य समाज की भागीदारी के लिए लोगों को परिषद जागरूक करेगी।
विज्ञापन
परिषद पंचायत चुनाव में वैश्य समाज के प्रत्याशी को लड़ाने में पूरी मदद
करेगी। यह बात अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत
गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कही।
मंगलवार दोपहर को शहर में आए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता शिवम गुप्ता के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने 26 जुलाई को होने वाले प्रांतीय सम्मेलन के लिए समाज के लोगों से संपर्क किया। उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों से अधिक संख्या में भागीदारी करने की अपील की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि परिषद गंगा व यमुना में बढ़ रहे प्रदूषण को साफ करने के लिए कटिबद्ध है। गंगा सफाई का मुद्दा किसी एक राजनैतिक दल का नहीं है। गंगा और यमुना हमारे
देश की जीवनधारा हैं। इन्हें सहेज के रखना समाज के हर वर्ग का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में समाज की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के इच्छुक ऐसे लोग जो धन बल से कमजोर हैं, उन्हें परिषद की ओर से मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि परिषद पौधरोपण का कार्यक्रम चलाएगी। उन्होंने
सरकार से व्यापारी हेल्प लाइन शुरू करने, व्यापारी सुरक्षा आयोग गठन, व्यापारी एक्ट बनाने, तथा भामाशाह कोष की स्थापना कर व्यापारियों को वृद्धावस्था पेंशन देने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से समाज के पिछडे़ तबके के
लोगों के लिए आर्थिक, शैक्षणिक आधार पर आरक्षण देने के लिए आवेदन किया है। बताया कि हाईकोर्ट ने सरकार को जांच पूरी कर तीन महीने के अंदर इसको निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर सतीश गुप्ता, राजीव गुप्ता, अजीत महाजन, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।