फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sugarcane sugar from coming off low

गन्ना कम आने से चीनी मिल बंद

Sun, 14 Feb 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sun, 14 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane sugar from coming off low

कायमगंज। गन्ना कम आने से चीनी मिल बंद हो रही है। वहीं, जो किसान थोड़ा बहुत गन्ना लेकर आ रहे हैं, उनको पर्ची नहीं मिलती। इस कारण वह मिल के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


चीनी मिल का पेराई कार्य पिछले कई दिनों से कम मात्रा में गन्ना आने के कारण ठप हो रहा है। हर रोज चार-चार घंटे पेराई नोकेन के कारण बंद हो रही है। किसानों के खेतों में गन्ने का अंबार है। किसानों का कहना है कि अभी इतना गन्ना है कि पूरे मार्च पेराई चल सकती है। लेकिन समय से पर्ची न दिए जाने के कारण किसान गन्ना नहीं ला पा रहे हैं।
विज्ञापन


किसानोें ने बताया कि 5-6 तारीख को क्लीनिंग के कारण पेराई बंद की गई थी। सफाई के बाद तकनीकी खराबी के कारण दो दिन तक पेराई और बंद रही। इस दौरान मिल द्वारा किसानों को पर्चियां वितरित नहीं की गईं। इससे किसान अपने खेतों में गन्ना छोड़कर आलू खुदवाने में व्यस्त हो गए। अब मिल द्वारा पर्चियां जारी की जा रहीं है तो किसान के पास गन्ना काटने का समय ही नहीं है। इस कारण गन्ना न बेचे जाने पर मिल को गन्ने की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएम डीके सक्सेना ने बताया कि इस साल सूखा पड़ने के कारण गन्ने की फसल प्रभावित हुई है। जिस कारण मिल को प्रचुर मात्रा में गन्ना नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि मिल द्वारा हर रोज 30 हजार कुंटल का इंडेड जारी किया जा रहा है और जो किसान सीधे मिल आकर गन्ना होने की जानकारी देते हैं उन्हें भी तत्काल पर्चियां दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed