{"_id":"1cda4ca6773db64d10bea959b2c9f2a1","slug":"sugar-carrying-vehicle-will-be-mudul-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुडौल होकर आएंगे गन्ना लदे वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुडौल होकर आएंगे गन्ना लदे वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 23 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। कोतवाली में बुधवार को शांति समिति की बैठक में नगरवासियों की मांग पर अधिकारियों से गन्ना लदे वाहन मुड़ौल होकर आने का निर्देश दिया।
बारावफात के त्योहार से पहले कोतवाली में एसडीएम अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक में सीरत कमेटी के अध्यक्ष राजिक अली से जुलूस में शामिल बाइक सवारों और घुड़सवारों को क्रमबद्ध तरीके से चलाने के लिए कहा गया। व्यापारी नेता मनोज कौशल, संजय गुप्ता, उमेश गुप्ता, इश्हाक आदि ने गन्ना लदे ट्रैक्टरों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की।
इस पर कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि तराई क्षेत्र से आने वाले गन्ना लदे ट्रैक्टर और बैलगाड़ियों को मुडौल गांव के रास्ते से भेजने के लिए बैरियर लगाया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि जल्द ही नगर में अतिक्रमण हटाने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नगरपालिका कर्मियों के साथ बैठक कर जल्द अभियान चलाने की योजना बनाई जाएगी। कोतवाल ने व्यापारी नेताओं व अन्य नगरवासियों से शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील की। इस दौरान आबिद हुसैन, दुष्यंत दीक्षित, राजीव गुप्ता, आरिफ परवेज, अतुल गुप्ता, बुलाकी वर्मा, मुकेश दुबे, शहरोज अहमद, अभिषेक कुमार, पप्पू खां, जेई विनोद गंगवार आदि मौजूद रहे।