{"_id":"6130cc1e8ebc3e5fa07859f8","slug":"sue-the-sweeper-and-canteen-worker-farrukhabad-news-knp649639299","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मी और कैंटीनकर्मी पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मी और कैंटीनकर्मी पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। स्थानीय एसबीआई शाखा से 4.40 लाख रुपये गायब होने के मामले में पुलिस ने संविदा सफाई कर्मी, कैंटीन कर्मी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हिरासत में बैठे सफाई कर्मी व कैंटीन ब्वाय से दूसरे दिन भी पूछताछ चलती रही।
एसबीआई के कैशियर ऋषभ कटियार ने बैंक के संविदा सफाई कर्मी भानू, कैंटीन ब्वाय संदीप पर शक जाहिर कर चार लोगों के खिलाफ पटल से 4.40 लाख रुपये चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि बुधवार को दोपहर में वह लंच करने के लिए गए। केबिन में कैश रखा था। दरवाजा चाबी से लॉक किया लेकिन चाबी उसमें फंस गई। चाबी को वैसा ही छोड़कर खाना खाने चले गए। 2.25 बजे जब वापस आए तो केबिन की सभी दराजें खुली पड़ी थीं। इसकी जानकारी बैंक
प्रबंधक को दी। सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें दो युवक लाल रंग का बैग लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी छह अप्रैल को 50 हजार व 16 अगस्त को 52,300 रुपये केबिन से गायब हो गए थे। उस दौरान कैशियर के पद पर ममता राजपूत काम करतीं थीं। उन्होंने अपनी गलती मानकर रुपये जमा कर दिए थे। बैंक के अंदर की जानकारी सफाई कर्मी भानू व कैंटीन कर्मी संदीप को रहती है। वह हर पटल पर आते जाते रहते हैं।
विज्ञापन
इसलिए बैंक की जानकारी अंदर काम करने वाले व्यक्ति ने ही दी है। पुलिस सफाई कर्मी व कैंटीन ब्वाय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उनके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकालकर जांच की जा रही है। कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। उनकी मोबाइल डिटेल भी खंगाली जा रही है।