फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   sucide

लोडर चालक का शव फंदे पर लटका मिला

Tue, 18 Aug 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
sucide
भाई लाल के रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। लोडर चालक का शव राजेपुर तिराहे से कुछ दूर बाग में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर उसके परिजन व ससुरालीजन मौके पर पहुंच गए। चालक के ताऊ ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। चालक की पत्नी एक माह से मायके में रह रही है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर के साही निवासी भाईलाल खुद का लोडर चलाता था। उसकी फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर नौखंडा में ससुराल है। छह दिन पूर्व वह लोडर में गेहूं भरकर जैतीपुर स्थित मंडी में बेचने गया था। वहां से गेहूं बेचकर वह वापस घर नहीं पहुंचा। भाईलाल की पत्नी पूनम एक माह पूर्व मायके आई थी। वह पत्नी को बुलाने हुसैनपुर नौखंडा चला गया था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह उसका शव राजेपुर थाना क्षेत्र में राजेपुर तिराहे से कुछ दूर भगवान सिंह के बाग में पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया उसकी जेब में मिले पैन कार्ड से शिनाख्त हुई। जेब में पड़ा मोबाइल स्विच ऑफ था और 710 रुपये मिले। जिस स्थान पर शव लटका था, उससे कुछ दूर सड़क किनारे लोडर खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर परिजन व ससुरालीजन पहुंच गए। वहां चीत्कार मच गया। ताऊ रामभजन ने ससुरीलजनों पर भतीजे भाईलाल को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा कि बुलाने पर भी उसकी पत्नी नहीं आई। भाईलाल के साथ ससुराल में मारपीट करने का भी मौखिक आरोप लगाया। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि पूनम ने पति के शव के पोस्टमार्टम के लिए तहरीर दी है। ताऊ रामभजन ने मौखिक आरोप लगाया है। उन्होंने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

छह वर्ष पूर्व हो गई थी पहली पत्नी की मौत - भाईलाल की पहली शादी मोहल्ला कादरीगेट से हुई थी। उसकी पहली पत्नी की मौत छह वर्ष पूर्व हो गई थी। उस पत्नी से एक बेटी है। पूनम से भाईलाल की दूसरी शादी थी। ताऊ रामभजन ने बताया कि दो वर्ष पूर्व पूनम ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की थी। इस पर पुलिस भाईलाल को थाने ले गई थी। वहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। पूनम की ही गलती सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed