फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Subversion in the shop, barging stuff for bargaining

मोलभाव को लेकर दुकान में तोड़फोड़, सामान फेंका

Sat, 11 Aug 2018 12:21 AM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sat, 11 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Subversion in the shop, barging stuff for bargaining
फेंका गया सामान समेटते दुकानदार। - फोटो : amarujala
मोलभाव को लेकर हुए विवाद में हमलावरों ने दुकानदार को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। बचाने पर चाचा व भाई को भी पीट दिया।  दुकान में तोड़फोड़ कर सामान फेंक दिया। पड़ोसी दुकान का भी सामान फेंक दिया। दुकानदार ने युवकों पर नगदी लूट ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंबेडकर नगर में सुमित गुप्ता की सब्जी मंडी में परचून की दुकान है। शुक्रवार शाम सुमित दुकान पर बैठा था। इस बीच सरायमेदा का युवक सुमित की दुकान पर पहुंचा। यहां पर सौदे में मोलभाव को लेकर दुकानदार से विवाद होने लगा। कहासुनी होने पर युवक धमकी देकर चला गया। कुछ समय बाद युवक अपने साथियों के साथ लाठियों से लैस होकर पहुंचा। हमलावरों ने सुमित के साथ मारपीट शुरू कर दी। जानकारी पर सुमित का भाई अमित और चाचा संजीव बीच बचाव करने पहुंचे। आरोपियों ने इनके साथ भी मारपीट कर दी। दुकान में तोड़फोड़ कर सामान फेंक दिया। सुमित के पड़ोसी वीरपाल की परचून दुकान का सामान फेंक दिया।
विज्ञापन



मुख्य बाजार में मारपीट होने से अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया। दुकानदार सुमित ने बताया कि आरोपी दुकान से 32 हजार रुपये और सामान ले गए। वहीं पड़ोसी दुकानदार वीरपाल ने बताया कि आरोपी उसकी दुकान से सात हजार रुपये ले गए। आसपास के दुकानदार इस घटना को लेकर आक्रोशित हो गए। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि लूटपाट की बात सामने नहीं आई है। मारपीट की सूचना पर पुलिस गई थी। चार युवकों को हिरासत में लिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed