फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Subhash killed in a single bullet, confirmed alcohol

फर्रुखाबादः एक ही गोली में ढेर हो गया था सुभाष, पत्नी का सिर कुचला गया

Sun, 02 Feb 2020 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 02 Feb 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Subhash killed in a single bullet, confirmed alcohol
सुरक्षित बच्चे और घटना का आरोपी सुभाष - फोटो : अमर उजाला
पैनल से हुुए पोस्टमार्टम में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सुभाष के एक ही गोली लगने की पुष्टि हुई है। गोली लगने से अत्यधिक रक्तस्राव होने से मौत होना बताया गया है। सुभाष ने शराब भी पी थी। पत्नी रूबी की मौत सिर में गंभीर चोट आने से होने की पुष्टि हुई है। उसके सिर पर किसी वजनदार वस्तु से तीन प्रहार किए गए थे।
विज्ञापन


पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सुभाष व लोगों की पिटाई से पत्नी रूबी की मौत के बाद शनिवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम डॉ. गौरव व डॉ. प्रभात वर्मा के पैनल ने किया। इसमें सुभाष की मौत गोली लगने से अधिक खून बहने से होना बताया गया। उसने मरने से पहले अधिक शराब का सेवन किया था। सुभाष के एक ही गोली लगी थी। सीने में बायीं ओर लगी गोली दाहिने ओर पीठ चीरती हुए निकलने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


वहीं रूबी की मौत सिर पर आई तीन गंभीर चोटों से हुुई है। डाक्टरों का कहना है कि किसी वजनदार वस्तु से रूबी के सिर पर तीन वार किए गए। पोस्टमार्टम हाउस में न परिजन और न ही गांव से कोई मौजूद था। इस पर दोनों के शवों को सिपाही सलीम व गगन राठी की सुपुर्दगी में दे दिया गया। पोस्टमार्टम में वीडियोग्राफी व फोटोग्राफ नहीं लिए गए। सीएमओ के पैनल के आदेश में भी इसका जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शवों को छोड़कर चले गए थे पीआरडी के जवान
पोस्टमार्टम हाउस में शुक्रवार को सुभाष व उसकी पत्नी रूबी के शवों को छोड़कर पीआरडी के दो जवान वापस चले गए थे। शनिवार को कर्मचारी मोहम्मदाबाद से सिपाहियों के न आने से एक्सरे के लिए घंटों इंतजार करते रहे। दोपहर में तीन बजे के बाद आए सिपाहियों को सुभाष के शव के साथ एक्सरे के लिए लोहिया भेजा गया। इसमें उसके शरीर में बुलेट नहीं मिली।

शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस में सुभाष व उसकी पत्नी रूबी के शव रखे हुए थे। वहां दो पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। शनिवार को लगभग 12 बजे डाक्टर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए लेकिन वहां न तो पीआरडी जवान थे और न ही कोई सिपाही। सुभाष के शव में बुलेट है या नहीं इसके लिए

लोहिया अस्पताल में एक्सरे कराना था।

डाक्टरों के मोहम्मदाबाद कोतवाली में सूचना देने पर तीन बजे के बाद सिपाही आए। तब सुभाष के शव को लोहिया अस्पताल भेजा गया। एक्सरे में सुभाष के शव से बुलेट नहीं मिली। गोली आरपार हो गई थी। फोेरेंसकि टीम ने कमरे से ही एके 47 का बुलेट बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed