फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   students,exam,adhikari

प्रवेश पत्र, नामावली व निर्देश पुस्तिकाएं आईं

Thu, 17 Mar 2022 08:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
students,exam,adhikari
फर्रुखाबाद। बोर्ड परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र आ गए हैं। इसके साथ ही नामावली और केंद्र व्यवस्थापकों के लिए निर्देश पुस्तिकाएं भी माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय से भेजी गईं हैं। डीआईओएस ने प्रवेश पत्र व अन्य सामग्री कार्यालय से ले जाने का आदेश केंद्र व्यवस्थापकों व प्रधानाचार्यों को दिए हैं।
विज्ञापन

24 मार्च से 10वीं व 12वीं की यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसमें 43 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इनके लिए जिले में 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों के लिए निर्देश पुस्तिकाएं माध्यमिक शिक्षा परिषद से बुधवार रात जिला मुख्यालय आ गईं।
विज्ञापन

इसके अलावा नामावली और छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र भी आ गए हैं। इनका वितरण शुरू करा दिया गया है। गुरुवार को 25 केंद्र व्यवस्थापक डीआईओएस कार्यालय से निर्देश पुस्तिका और नामावली ले गए हैं। वह अपने कॉलेज के छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र भी ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र कार्यालय से जल्द से जल्द उठा ले जाएं और उसका वितरण कराएं। सभी केंद्र व्यवस्थापक नामावली और निर्देश पुस्तिकाएं कार्यालय से प्राप्त कर लें।

बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र आने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार देर रात प्रश्नपत्रों की प्रथम आपूर्ति जिले में आ गई है। इनको पुलिस सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed