फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Student shot himself was killed

छात्रा ने खुद को मारी थी गोली

Thu, 23 Jun 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Thu, 23 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
 Student shot himself was killed
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
गोली लगने से हुई युवती की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा कर लिया है। छात्रा ने पिता की पिटाई से क्षुब्ध होकर खुद को तमंचे से गोली मारी थी। पुलिस ने तमंचा और वह डंडा बरामद कर लिया है, जिससे छात्रा ने आत्महत्या की थी और पिता ने डंडों से पिटाई की थी। पुलिस ने तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन



शहर कोतवाली के भगुआ नगला नई बस्ती निवासी इश्तिखार हुसैन की बेटी मनीषा हुसैन 21 जून की सुबह अपने घेर में खड़ी हुई थी। उसी दौरान गोली लगने से उसकी मौत होने की बात पिता ने पुलिस को बताई थी। पिता ने अपने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना वाले दिन से ही पुलिस इसे संदिग्ध मान रही थी। गुरुवार को पुलिस ने पूर्व सैनिक इश्तिकार हुसैन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने पूर्व सैनिक की निशानदेही पर तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया। पुलिस लाइन में वार्ता के दौरान एसपी राजेश कृष्ण ने बताया कि घटना वाले दिन आस-पास के लोगों से पूछतांछ की गई तो पता चला था कि फायर की आवाज घर की ओर से आई थी। इसी के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पिता बेटी को साइंस साइड से पढ़ाने के लिए कह रहा था, लेकिन वह नहीं मान रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी पर पिता ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसी बात से नाराज होकर मनीषा ने खुद को गोली मार ली थी। उन्होंने बताया कि इश्तिकार के आत्महत्या के लिए प्रेरित करने में गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed