{"_id":"61477ee48ebc3eca8223d5b0","slug":"student-murder-case-abduction-report-converted-to-murder-farrukhabad-news-knp6531083108","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की हत्या में तीन लोको पायलट पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की हत्या में तीन लोको पायलट पुलिस हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। नवाबगंज क्षेत्र की छात्रा के अपहरण का मुकदमा पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में तरमीम कर दिया है। तीन लोको पायलटों को भी हिरासत में लिया गया है। इसमें एक पायलट से छात्रा के प्रेम संबंध थे।
नवाबगंज थाना की 22 वर्षीय छात्रा कंप्यूटर कोर्स के लिए गुरुवार सुबह घर से फर्रुखाबाद शहर आई थी। घर न पहुंचने पर शुक्रवार को पिता ने नवाबगंज थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को ही छात्रा का शव जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर खार के पास उसका शव झाड़ियों में मिला था। पोस्टमार्टम में गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और नवाबगंज थाना पुलिस को लगाया गया है।
पुलिस ने तीन लोगों पायलटों को हिरासत में लिया है। इसमें एक कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के अलमापुर, दूसरा औरैया जिले के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव रानीपुर और तीसरा बलिया जिले के गांव बिसुकिया निवासी है। कन्नौज के लोको पायलट से छात्रा के एक वर्ष से प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन
इस लोको पायलट के चार परिजन भी पुलिस हिरासत में लिए गए हैं। वह शहर के मोहल्ला गढ़ी नवाब न्यामत खां में एक व्यापारी के घर में तीन वर्ष से किराए पर रह रहा था। उधर पुलिस ने अपहरण के मुकदमे को हत्या व साक्ष्य मे छिपाने में तरमीम कर दिया है। नवाबगंज एसओ अंकुश राघव ने बताया कि छात्रा की हत्या का खुलासा शीघ्र ही किया जाएगा।
छात्रा की कन्नौज के लोको पायलट के किराए के मकान में हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को वैन में रखकर ले जाया गया था। पुलिस ने वैन को बरामद कर लिया है। गली से बाहर तक छात्रा को 50 वर्षीय व्यक्ति को उठाकर लाने की चर्चा मोहल्ले मे है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पूछने पर अधेड़ ने मिर्गी का दौरा पड़ने की बात कही थी।
इज्जतनगर बरेली के डीआरएम के पीआरओ राजेंद्र ने बताया कि लोको पायलट आश्वनी वर्मा, सद्दाम व विपिन को पुलिस ने पकड़ा है। संगीन मामले में पकड़े जाने के कारण तीनों को निलंबित कर दिया है। यह आदेश मुख्यालय से भेज दिए गया है।