फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Student killed in road accidents , four injured

सड़क हादसों में छात्र की मौत, चार घायल

Sat, 28 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 28 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Student killed in road accidents , four injured
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक छात्र की मौत हो गई जबकि चार
विज्ञापन
लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर मृतक के पिता ने अज्ञात ट्रक चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर राबी निवासी विश्राम सिंह का पुत्र कन्हैया (11) शनिवार को दोस्तों के साथ नवमी के अवसर पर दीपकेसरी मंदिर में  प्रसाद लेने जा रहा था। दीपकेसरी मंदिर के पास जब सड़क पार कर रहा था, तभी कानपुर से फर्रुखाबाद जा रहे ट्रक ने कन्हैया को कुचल दिया। इससे कन्हैया

की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते देख ग्रामीणों ने दौड़कर ट्रक चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। बेटे का शव देख मां रूपवती का रो-रोकर बुरा हाल था। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया तो पुलिस

ने समझा-बुझाकर जाम नहीं लगने दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष यतेंद्र यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। विश्राम की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

उधर, जिला कासगंज थाना पटियाली के रेलवे स्टेशन रोड निवासी राजू पुत्र मिजाजीलाल पटियाली से बाजार कर बाइक से वापस घर लौट  रहा था।  रास्ते में सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में राजू घायल हो गया। उसे आनन फानन में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गांव लालपुर पट्टी निवासी अजय कुमार पुत्र होरी लाल बाइक से हरकरनपुर जा रहा था। रास्ते में उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।

शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर दामोदर निवासी संदीप कुमार बाइक से फर्रुखाबाद जा रहे थे। उनके साथ गांव के ही रवींद्र कुमार भी थे। गंगलऊ परमनगर पुलिया के पास बोलेरो से बाइक टकरा गई। इसमें संदीप कुमार और रवींद्र कुमार घायल हो गए।  मौके पर पहुंची  पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को लोहिया अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed