{"_id":"571a6ccc4f1c1bd4518b55cc","slug":"student-fell-from-the-roof-of-death-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरे छात्र की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से गिरे छात्र की इलाज के दौरान मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात देख रहा किशोर छत से गिरकर घायल हो गया । घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई । परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मंशा नगला में बुधवार को राजबहादुर की पुत्री की बारात आई थी। पड़ोस के ही शिवकुमार सैनी का 11 वर्षीय पुत्र सत्यम अपनी छत पर खड़ा होकर बारात देख रहा था। बारात देखने के दौरान सत्यम अचानक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल अवस्था में परिजनों ने सत्यम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से उसे लोहिया अस्पताल और फिर कानपुर रेफर कर दिया गया। गुरुवार रात कानपुर में इलाज के दौरान सत्यम की मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। राजबहादुर ने बताया कि उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। सत्यम रामादेवी पब्लिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था।
विज्ञापन