{"_id":"68b747b4dfbd1e6c930dfbee","slug":"student-committed-suicide-by-hanging-herself-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-129258-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फंदा लगाकर छात्रा ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फंदा लगाकर छात्रा ने की आत्महत्या
विज्ञापन
कमालगंज। पड़ोस में चल रही गणेश महोत्सव की आरती के समय सोमवार रात छात्रा ने घर के अंदर कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने पुत्री को फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया। परिजन उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर पूछताछ की। परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दूसरे दिन शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कस्बा के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी शिवकुमार पत्नी फूलन देवी व पुत्र कुनाल आरती में शामिल होने गए थे। घर पर शिवकुमार लेटे थे। पुत्री प्रियंका (19) कमरे में थी। कुछ देर बाद प्रियंका ने दूसरी मंजिल पर बने कमरे में खुदकुशी कररी। पिता ने जाकर कमरे में देखा तो बेटी के खुदकुशी का पता चला। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।