{"_id":"5ae8b0424f1c1b57098b7748","slug":"student-charged-for-misbehaving-on-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने युवक पर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने युवक पर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 01 May 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाली दस साल की छात्रा ने एक युवक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की गई। उन्होंने शहर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
शहर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा एक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती है। मंगलवार को पिता और मां के साथ छात्र पुलिस लाइन पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर बताया कि 26 जनवरी 2018 को सुबह करीब 11 बजे स्कूल के पास थी। तभी एक गांव कायुवक वहां पर आया और उसको पकड़ कर अपने साथ ले गया। उसने लिंजीगंज अस्पताल के पीछे खंडहर में लेकर उसके मुंह में कपड़ा बांध दिया और हाथ-पैर बांध कर डाल दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पुत्री के घर न लौटने पर माता और पिता उसकी खोज में लग गए, लेकिन पुत्री का पता नहीं चला। शाम को युवक ने छात्रा को मुक्त कर दिया। तब छात्रा ने घर जाकर घटना की जानकारी। पिता और मां घटना की रिपोर्ट लिखाने कोतवाली गए। पुलिस ने की तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अपर पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन