फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Stuck in network screw, poor morsel

मुफ्त चावल वितरण में नेटवर्क का पेंच

Wed, 15 Apr 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Stuck in network screw, poor morsel
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को 5 किलोग्राम चावल प्रति यूनिट के हिसाब से मुफ्त वितरण किया जाएगा। बुधवार को पहले दिन चावल लेने को कार्डधारक राशन दुकानों पर पहुंचे। वहां नेटवर्क न आने से लोग ई-पॉस मशीन में अंगूठा नहीं लगा सके। चावल न मिलने पर लोगों ने कई दुकानों पर नोकझोंक के साथ हंगामा किया। कोटेदारों पर राशन वितरण में मनमानी व घटतौली के आरोप लगाए गए। शिकायत मिलने पर अधिकारी राशन दुकानों के चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन

जनपद की करीब 800 राशन दुकानों पर तीन लाख 35 हजार 874 राशनकार्ड धारक हैं। इनमें 12 लाख 81 हजार 637 यूनिट को पांच किलो चावल मुफ्त दिए जाएंगे। 26 अप्रैल तक वितरण किया जाएगा। बुधवार को पहले दिन वितरण शुरू हुआ, तो कई नोडल अधिकारी पहुंचे ही नहीं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में कोटेदारों ने जब ई-पॉस मशीन पर कार्डधारकों का अंगूठा लगवाया तो नेटवर्क धोखा दे गया।
विज्ञापन

अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार गांव पिथनापुर के कोटेदार प्रेमचंद्र ने 166 कार्डधारकों के सापेक्ष 20 को चावल वितरण किए। नेटवर्क न आने से वितरण रोक दिया गया। नोडल अधिकारी ग्राम पंचायत सचिव प्रमोद दीक्षित नहीं पहुंचे। गलारपुर के कोटेदार 10 को चावल बांट सके। हरसिंहपुर गहलवार में 24 लोगों को चावल मिल सके। गांव रामपुर जोगराज के कोटेदार इंद्रपाल के खिलाफ राशन वितरण में मनमानी की शिकायत की गई। लेखपाल जांच करने पहुंचे तो स्टाक में 94 पैकेट राशन कम मिला। एसडीएम ने जिलाधिकारी अधिकारी को कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन वितरण में हंगामा, पुलिस पहुंची
शमशाबाद। क्षेत्र के गांव चौरा में कोटेदार रामशंकर चावल वितरण कर रहे थे। इस बीच नेटवर्क फेल होने से गांव गुटैटी दक्षिण के ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। विवाद की सूचना पर थाना मिर्जापुर व शमसाबाद पुलिस मौके पहुंची। पूछताछ में पता चला कोटेदार ने देरी से दुकान खोली। इसके बाद ई-पॉस मशीन नेटवर्क न मिलने से नहीं चली। कोटेदार ने कहा कि मशीन चलने पर राशन वितरण होगा। इसी को लेकर मामला तूल पकड़ गया। कोटेदार के घर की महिलाओं ने शांत रहने को कहा तो हंगामा शुरू हो गया। अवधेश, इंद्रजीत, धनपाल, होशियार सिंह, रामसरन, रोहित, बनवारी लाल आदि ने तहसीलदार भूपाल सिंह से घटतौली की शिकायत की। वहीं कोटेदार ने ग्रामीणों पर राशन लूटने की नियत से आने का आरोप लगाया। पुलिस ने लाइन लगवाकर राशन वितरण कराया।
घटतौली की शिकायत पर डीपीआरओ पहुंचे
नवाबगंज। क्षेत्र के गांव अठसेनी पहाड़पुर निवासी शिवम पाल ने राशन वितरण के दौरान कोटेदार रामप्रकाश के खिलाफ एक यूनिट पर 5 किलो की जगह 4 किलो चावल देने की शिकायत की। इस पर डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी गांव पहुंचे। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। इसमें घटतौली की बात खुलकर कही गई।

कार्डधारकों ने चावल के साथ मांगी दाल व गेहूं
कमालगंज। उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार, सीओ राजवीर सिंह ने कई गांवों में चावल के नि:शुल्क वितरण का निरीक्षण किया। कुछ दुकानों के बाहर लोग पर्याप्त दूरी पर नहीं बैठे थे। इस पर अधिकारियों ने दूर बैठाकर हिदायत दी। कसबे की दुकानों पर भी व्यवस्था देखी। कई गांवों में कार्डधारकों ने चावल के साथ गेहूं व दाल भी दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed