फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Stricken people and the state government is overjoyed Rmaptiram

जनता त्रस्त है और प्रदेश सरकार मस्त है-रमापतिराम

Sun, 18 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 18 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Stricken people and the state government is overjoyed Rmaptiram
रमापतिराम त्रिपाठी को माला पहनाकर स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाजपा की परिवर्तन यात्रा का दूसरे दिन जिले में जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित सभा में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने सपा व बसपा पर करारे प्रहार किए। कहा कि जनता त्रस्त है और सरकार मस्त है। मौजूदा सरकार में सूबे का नहीं परिवार का विकास हो रहा है। सपा व बसपा के झंडे अलग हैं लेकिन काम एक है। इस बार सूबे में भाजपा की सरकार बनेगी। रविवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा कायमगंज से प्रारंभ हुई। शमसाबाद के फैजबाग और हजियांपुर चौराहे पर यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर चेयरमैन विजय गुप्ता, अमर सिंह खटिक, जय गंगवार, सुनील रावत, भाष्करदत्त द्विवेदी, कुलदीप गंगवार, ओमकरण राजपूत, सत्यम दीक्षित, प्रदीप शाक्य, अजीत गंगवार, श्याम मिश्र और श्याम सिंह आदि मौजूद रहे। इसके बाद यात्रा का मोहम्मदाबाद कसबा के रोहिला तिराहा पर पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू के प्रतिष्ठान पर जोरदार स्वागत किया गया। वहीं मुरहास कन्हैया में जनसेवक अभय सिंह के कोल्ड स्टोरेज में परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित जनसभा में बोलते हुए मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि शासन के साथ-साथ प्रदेश की तस्वीर और तकदीर के परिवर्तन के लिए जोश और होश में रहकर निर्णय लेने होंगे। उन्होंने दिल्ली में सरकार हमारी है अब यूपी की बारी है का नारा देकर लोगों में जोश भर दिया। आंवला के विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने कहा कि दिल्ली में सरकार मेहनती कार्यकर्ताओं के दम पर बनी। वही जोश और खरोश यूपी सरकार बनाने में भी कार्यकर्ताओं को दिखाना होगा। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि सपा व बसपा सरकार में सरकारी कर्मचारियों से लेकर आम आदमी तक का सम्मान नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू और अभय सिंह जनसेवक ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर गुड्डू यादव, नागेंद्र राठौर, सुशील शाक्य, डा. भूदेव राजपूत, डा. मुकेश राजपूत, प्रदीप सक्सेना, गुंजन अग्निहोत्री, शैलेंद्र राठौर, गेंदालाल पाल, फतेहचंद्र राजपूत, राजन सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह फौजी, गुरुचरन आजाद, पंचम कटियार, सौरभ द्विवेदी और अनुभव गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, शहर में बद्री विशाल डिग्री कालेज और मधुर मिलन गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी और भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी आदि ने मुख्य अतिथि का मार्ल्यापण कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि अबकी बार जनता ने सूबे में सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। सूबे में अबकी बार भाजपा की सरकार बनेगी। 


भाजपा परिवर्तन यात्रा शहर के मधुर मिलन गेस्ट हाउस में पहुंची। इस दौरान मंच पर चढ़ने को लेकर प्रांशुदत्त द्विवेदी और मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी के समर्थकों के बीच कहासुनी के साथ ही गालीगलौज शुरू हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। यह देख मंच के पास भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर प्रांशुदत्त द्विवेदी आदि ने जैसे-तैसे दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed