{"_id":"ba4fd78a138eb2918eac60490ac37334","slug":"street-lights-were-feeling-without-increasing-load-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोड बढ़ाए बिना लग रहीं स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोड बढ़ाए बिना लग रहीं स्ट्रीट लाइटें
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। नगर पंचायत मोहम्मदाबाद बिजली विभाग के राजस्व को हर माह चूना लगा रहा है। बिजली का लोड बढ़वाए बिना नगर पंचायत स्ट्रीट लाइटें लगवा रही है। इससे नगर पंचायत में बिजली का लोड पहले की अपेक्षा बढ़ गया है। फिर भी पुराने लोड के आधार पर बिजली का भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद नगर पंचायत का पुराना चार किलोवाट का कनेक्शन है। कनेक्शन के दौरान क्षेत्र मेें स्ट्रीट लाइटों की संख्या कम थी। अब स्ट्रीट लाइटों की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है। नगर पंचायत की ओर से हाल ही मोहम्मदाबाद चौराहे से बेवर रोड, संकिसा रोड पर लगभग 100 पोल लगवा कर स्ट्रीट लाइटें लगवा दी हैं। अभी मोहम्मदाबाद चौराहे से रोहिला तक लगभग 40 पोल लगाकर स्ट्रीट लाइटें और लगवाई जानी हैं।
विज्ञापन
इसका प्रस्ताव सदन में पास होने के बाद तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस तरह नगर पंचायत क्षेत्र में पहले की अपेक्षा स्ट्रीट लाइटों की संख्या पांच से छह गुनी अधिक हो गई हैं। फिर भी बिजली विभाग को पुराने लोड के आधार पर बिल भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन
लोड बढ़वाए बगैर नगर पंचायत बिजली विभाग के राजस्व को हर माह चूना लगा रहा है। इसकी जानकारी दोनों विभागों के अधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को भी है। फिर भी लोड बढ़ाने की कवायद नहीं हुई। इस कारण बिजली चोरी रोकने के सपा सरकार के सपने को नगर पंचायत के अफसर पानी फेर रहे हैं।
क्या कहते जिम्मेदार
स्ट्रीट लाइटों की संख्या पहले की अपेक्षा अधिक हो गई है। नगर पंचायत को लोड पुराना चल रहा है। इसको बढ़वाया नहीं गया। लोड बढ़वाने के लिए नगर पंचायत के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। फिर भी सुनवाई नहीं हो रही है।
संतोष कुमार, एसडीओ विद्युत निगम
एसओ ने इस संबंध में अवगत करा कर नगर पंचायत के अधिकारियों को लोड बढ़वाने के लिए पत्र भेजा है। अगर लोड नहीं बढ़वाया जाता है तो इससे उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
अमर सिंह, एक्सईएन ग्रामीण
पहले सड़क किनारे सोडियम लाइटें लगी थीं। अब सीएफएल और एलईडी की स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही है। पोलों की संख्या अधिक है। लोड अभी अधिक नहीं बढ़ा होगा। सभी स्ट्रीट लाइटें लगने के बाद लोड चेक कराया जाएगा। अगर लोड अधिक हुआ है तो बढ़ाने के लिए बिजली विभाग को पत्र लिखा जाएगा।
सर्वेश कुमार मौर्या, ईओ नगर पंचायत मोहम्मदाबाद