फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Stray animals will be held from 2 March

आवारा जानवर 2 मार्च से पकड़े जाएंगे

Fri, 27 Feb 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 27 Feb 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका प्रशासन 2 मार्च से शहर में आवारा पशुओं को पकड़वाने का अभियान
विज्ञापन
शुरू करेगा। अमर उजाला में प्रकाशित खबरों के बाद पालिका प्रशासन चेत गया है।  पालिकाध्यक्ष ने मातहतों को 2 मार्च से शहर में आवारा जानवरों को पकड़ने का अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

अमर उजाला ने 25 फरवरी के अंक में संसाधन नाकाम, आवारा पशु कर रहे हलाकान, 26 फरवरी को शहर की गलियां भी पशुओं के कब्जे में और 27 फरवरी के अंक में सब्जी और फल वालों के दुश्मन बने छुट्टा पशु शीर्षक से समाचार प्रकाशित किए गए थे।

इन समाचारों को पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने गंभीरता से लिया। शुक्रवार को उन्होंने नगर पालिका कर्मचारियों को निर्देश दिए कि 2 मार्च से शहर में आवारा पशुओं को पकड़वाना जाना शुरू करवाएं। पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने बताया कि 1 मार्च को आवारा पशुओं को पकड़वाए जाने के लिए शहर में डुगडुगी पिटवाई जाएगी। 2 से 6 मार्च तक आवारा पशुओं को पकड़वाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सांड़ पकड़ने के लिए बड़ी काऊकैचर ट्रायल के लिए मंगवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed