फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sticks and sticks went at three places in old enmity

पुरानी रंजिश में तीन जगह चले लाठी-डंडे

Sun, 04 Jul 2021 05:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
Sticks and sticks went at three places in old enmity
पुरानी रंजिश में तीन जगह चले लाठी-डंडे
विज्ञापन

नवाबगंज। पुरानी रंजिश में तीन जगह विवाद हो गया। हमलावरों ने तीनों जगह लाठी-डंडों से एक-एक ग्रामीण को पीट कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला डिलारा निवासी अश्वनी कुमार ने गांव के चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा कि गांव के एक युवक के बच्चे का उसके बच्चे से विवाद हो गया था। प्रधान ने समझौता करा दिया था। इसी रंजिश में रविवार को युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ आया और गाली देने लगा। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

उधर, थाना क्षेत्र के गांव बछलैया निवासी मनीराम ने गांव के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें कहा कि आरोपी से पुरानी रंजिश है। इसी कारण शनिवार को आरोपी आए और गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव हमीरापुर निवासी मुखलेश कुमार ने एक युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर के बाहर बैठा था। तभी आरोपी आया और पुरानी रंजिश में गाली देने लगा। विरोध करने पर हमलावर ने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ितों को जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

नशे में पीटकर घायल किया
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद निवासी रतनपाल शनिवार रात करीब 8 बजे घर के पास खड़ा था। तभी गांव का दिनेश नशे में वहां आया और गाली देने लगा। विरोध पर मारपीट करने लगा। तभी दिनेश के पुत्र शैतान व प्रांशु भी वहां आ गए। उन्होंने भी रतनपाल को पीट दिया। पीड़ित ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed