फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sticks and sticks walked, stone pelting, 12 injured including Pradhan

चले लाठ-डंडे हुआ पथराव, प्रधान व पति सहित 12 घायल

Wed, 21 Jul 2021 04:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
Sticks and sticks walked, stone pelting, 12 injured including Pradhan
लाठी-डंडे चले, पथराव, प्रधान समेत 12 घायल
विज्ञापन

जहानगंज। क्षेत्र के गांव उस्मानगंज में नींव खोदने से रोकने पर प्रधान पति का ग्रामीण से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चलने से प्रधान, उनके पति सहित 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव उस्मानगंज निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू घर के पास पड़ी जमीन पर बुधवार सुबह नींव खुदवा रहा था। इसकी जानकारी पर करीब साढ़े आठ बजे ग्राम प्रधान बेबी के पति आकाश बाबू वहां पहुंचे। आकाश ने जीतू से सरकारी भूमि पर काम बंद कराने के लिए कहा। इस पर दोनों में गालीगलौज होने लगा।
विज्ञापन

देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस बीच जमकर ईंट पत्थर व लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट में प्रधान बेबी, पति आकाश बाबू व रिश्तेदार राजीव कुमार घायल हो गए। दूसरी ओर से जितेंद्र सिंह(26), रामलखन (48), संतोष (45), गौतम (21), रोमित (27), श्याम सिंह (17), अरविंद (38) व प्रिया (22), गोल्डी (24) घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिनेश गौतम ने घायलों को कमालगंज स्थित सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने मौके से प्रधान के पक्ष से बिरजू, कुलदीप, मुकेश व जितेंद्र के पक्ष से योगेंद्र को हिरासत में ले लिया। घायल आकाश ने बताया कि लगभग आठ डिस्मिल सरकारी भूमि है। इस पर जितेंद्र आदि नींव खोदने जा रहे थे।

उन्होंने पहुंचकर मोबाइल से वीडियो बनाया तो दबंगों से मोबाइल छीन लिया और मारपीट करने लगे। दूसरी पक्ष से घायल जितेंद्र ने बताया कि वह पैतृक भूमि पर नींव खोदने जा रहा था। प्रधान सरकारी भूमि बताकर मारपीट करने लगे। थानाध्यक्ष दिनेश गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed