फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Steamer drivers run with sticks, stampede

स्टीमर चालकों में चले लाठीडंडा, मची भगदड़

Sun, 13 Feb 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Steamer drivers run with sticks, stampede
शमसाबाद। गंगा पहनावन के कपड़े को लेकर दो स्टीमर के चालकों में विवाद होने पर लाठी-डंडे चल गए। इसमें गंगा तट पर भगदड़ मच गई। मारपीट में एक स्टीमर चालक घायल हो गया। पुलिस ने दूसरे स्टीमर चालक और उसके सहयोगी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

ढाईघाट गंगा तट मेला लगा है। रविवार को एक ग्रामीण ने गांव कमथरी निवासी इस्माइल के स्टीमर से साड़ियों को आपस में बांधकर गंगा पहनावन की। वह साड़ियों को एकत्र कर स्टीमर में रखकर घाट किनारे आया। ग्रामीण के जाने के बाद दूसरा स्टीमर चालक जैला वहां आया और इस्माइल के स्टीमर से गंगा पहनावन की साड़ी उठाकर ले जाने लगा। इसका विरोध किया तो जैला का साथी ईदुल भी आ गया। साड़ियों को लेकर विवाद होने लगा।
विज्ञापन

जैला और ईदुल ने इस्माइल से मारपीट की, दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इससे घाट पर आए गंगाभक्तों में भगदड़ मच गई। मारपीट में इस्माइल घायल हो गया। घटना की जानकारी पर मेला प्रभारी राजेश गौतम पहुंचे। उन्होंने जैला और ईदुल को पकड़ लिया और थाने लाकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed