फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   State president will decide , city chairman

प्रदेश अध्यक्ष तय करेंगे नगर अध्यक्ष

Sat, 07 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 07 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा में नगर अध्यक्ष पद को लेकर चल रही खींचतान का
विज्ञापन
मामला शनिवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष के पास भी पहुंच गया। इस पर उन्होंने दोनों नगर अध्यक्षों शिवांग रस्तोगी और संजू शर्मा से बातचीत की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नगर अध्यक्ष कौन रहेगा इसका अंतिम निर्णय भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष करेंगे।

शहर में भाजयुमो नगर अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान मची है। संगठन का एक धड़ा जहां नगर अध्यक्ष संजू शर्मा को मान रहा है तो दूसरा शिवांग रस्तोगी के पक्ष में है। नगर अध्यक्ष पद को लेकर जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक असमंजस है। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जहां शिवांग रस्तोगी के पक्ष में हैं तो वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजित महाजन और भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष सुजीत चंदेल संजू का पक्ष ले रहे हैं।

शनिवार को बैठक लेने आए क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्र के संज्ञान में जब यह मामला आया तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने बैठक के बाद शिवांग रस्तोगी और संजू शर्मा से अलग कमरे में बात की। शिवांग ने अपनी समस्या बताई तो संजू शर्मा ने बताया कि वह भाजयुमो जिलाध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर नगर अध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे हैं। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष को किसी भी कार्यकर्ता को हटाने और रखने का

अधिकार है लेकिन प्रक्रिया ठीक होनी चाहिए। बताया कि इस मामले में अंतिम निर्णय भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय को करना है। अगर वह नहीं सुनते हैं तो फिर वह इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे। इस संबंध में नगर अध्यक्ष शिवांग रस्तोगी और संजू शर्मा ने मोबाइल पर बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के सामने उन लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष पर अंतिम निर्णय डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed