फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   State Minister considered Sanju city President

प्रदेश मंत्री ने संजू को माना नगर अध्यक्ष

Sun, 08 Feb 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 08 Feb 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
State Minister considered Sanju city President
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष पद को लेकर मची खींचतान कम होने का
विज्ञापन
नाम नहीं ले रही है। क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्रा ने फैसला भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पर छोड़ दिया था लेकिन एक दिन बाद ही भाजयुमो प्रदेश मंत्री ने बैठक में संजू शर्मा को नगर अध्यक्ष मान लिया। वहीं अन्य पदाधिकारियों ने संघर्ष करने तक की बात कही।

भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में आए प्रदेश मंत्री संदेश राजपूत ने कहा कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष का निर्णय सर्वोपरि है। कार्यकारिणी में किसी को भी रखने और हटाने का अधिकार उन्हें है। जिलाध्यक्ष ने संजू शर्मा को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इसका वह स्वागत करते हैं। इस दौरान संजू शर्मा ने माल्यार्पण कर प्रदेश मंत्री का स्वागत किया। प्रदेश मंत्री ने जिलाध्यक्ष अजित महाजन को आश्वस्त किया कि उन्हें भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है।

संगठन उनके साथ है। पूर्व जिलाध्यक्ष आशुतोष अवस्थी ने कहा कि जरूरत पड़ी तो संघर्ष किया जाएगा। जिलाध्यक्ष महाजन ने कहा कि स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर पांडेश्वरनाथ मंदिर से लोहाई रोड तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

इस अवसर पर डा. कृष्णकांत अक्षर, दिवाकरनंद दुबे, पुनीत श्रीवास्तव, आमिर खान, शैलेंद्र सिंह राजपूत, अंकित पाठक, विकास गुप्ता, मृणाल मिश्रा और दीपेश पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर, शिवांग रस्तोगी ने मोबाइल पर बताया कि बीते दिन क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्र ने अंतिम निर्णय भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पर डाल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश आने तक वह नगर अध्यक्ष पद पर कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed