फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   State boxing team selection showed strength

राज्यस्तरीय बाक्सिंग टीम में चयन को दिखाया दमखम

Wed, 28 Oct 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 28 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
State boxing team selection showed strength

फर्रुखाबाद। माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय टीम में चयन केे लिए दमखम दिखाया।

विज्ञापन


बुधवार को फतेहगढ़ स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में सब जूनियर बालक वर्ग में  28-30 किलोग्राम भार वर्ग में शिवाकांत, 30-32 किलोग्राम भार वर्ग में विकास कुमार, 32-34 किलोग्राम भार वर्ग में करन सिंह, 34-36 किलोग्राम भार वर्ग में विक्रांत, 36-38 किलोग्राम भार वर्ग में सचिन शाक्य, 38-40 किलोग्राम भार वर्ग में अमन बाबू, 40-42 किलोग्राम भार वर्ग में प्रशांत कुमार, 42-44 किलोग्राम भार वर्ग में शैलेंद्र कुशवाह, 44-46 किलोग्राम भार वर्ग में नारायण वर्मा ने प्रतिद्वंद्वियों को चित किया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग के 44 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक वर्मा, 46 किलोग्राम भार वर्ग में तुषार सोनकर, 48-50 किलोग्राम भार वर्ग में सौरभ पाल, 57-60 किलोग्राम भार वर्ग में आदेश कुमार, सीनियर वर्ग के 49 किलोग्राम भार वर्ग में कौशल सविता, 64 किलोग्राम भार वर्ग में रजत शर्मा, 56 किलोग्राम भार वर्ग में आदर्श पासवान और 69 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक सिंह ने अपने मैच जीते। विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक वीके सिंह ने किया। संयोजक प्रधानाचार्य एएस विलकिंसन ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच का आगाज करवाया। निर्णायक की भूमिका प्रिंस विशाल दीक्षित, कुलदीप शर्मा, सचिंद्र सिंह, सूर्यप्रताप सिंह ने निभाई। प्रतियोगिता के रेफरी सचिन सिंह रहे।

राकेश मिश्रा, अतुल एंथोनी दास, रामतीर्थ अगिभनहोत्री और अनुसुइया दीक्षित ने व्यवस्था संभाली। जिला क्रीड़ा प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि मैच में विजेता रहे खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि चुने गए खिलाड़ी मुरादाबाद में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed